{"_id":"5b3e47b44f1c1bbe248b4ae2","slug":"delhi-government-has-allowed-1437-trees-to-be-cut-for-tunnel","type":"story","status":"publish","title_hn":"टनल के लिए दिल्ली सरकार ने दी 1437 पेड़ों को काटने की अनुमति ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टनल के लिए दिल्ली सरकार ने दी 1437 पेड़ों को काटने की अनुमति
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 05 Jul 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
cut tree
दिल्ली सरकार ने भले ही दक्षिणी दिल्ली के सात कॉलोनियों के पुनर्विकास के लिए पेड़ों की कटाई के निर्णय को निरस्त करने का फैसला लिया है। दूसरी ओर 22 मई को ही राष्ट्रीय राजधानी में इंटीग्रेटेड ट्रांजिट कॉरीडोर डेवलपमेंट प्लान के लिए 1437 पेड़ों की कटाई और 98 पेड़ों के ट्रांसप्लांट की अनुमति दिल्ली सरकार के अधीन वन विभाग ने दी है।
विज्ञापन
अमर उजाला के पास उपलब्ध दस्तावेज यह बताते हैं कि दिल्ली सरकार के ट्री ऑफिसर व उप वन सरंक्षक (दक्षिणी) ने 22 मई को लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता को टनल का निर्माण करने के लिए मथुरा रोड, भैरो मार्ग, महात्मा गांधी मार्ग पर पेड़ों को काटने की अनुमति दी थी। यह टनल प्रगति मैदान आईटीपीओ से बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
वन विभाग की ओर से दिए गए आदेश की प्रति बताती है कि मथुरा रोड पर चल रहे टनल के लिए 1437 पेड़ों के कटाई की अनुमति दिल्ली सरकार ने ही दी। वहीं, इन पेड़ों के बदले में करीब 15 हजार से अधिक पौधों को लगाना तय हुआ है। टनल के लिए काटे गए पेड़ न सिर्फ कई वर्ष पुराने हैं बल्कि सबसे व्यस्तम मार्ग पर हैं। भैरो मार्ग, मथुरा रोड न सिर्फ व्यस्त नहीं हैं बल्कि यहां पर्टिकुलेट मैटर का प्रदूषण सबसे ज्यादा रहता है। इन पुराने पेड़ों के सहारे बहुत हद तक प्रदूषण से राहत मिलती थी।
विज्ञापन