फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi government gift to auto drivers as meter upgrade fee fixed at Rs 400

ऑटो चालकों को दिल्ली सरकार का तोहफा, मीटर अपग्रेडेशन शुल्क 400 रुपये निर्धारित

Thu, 08 Aug 2019 05:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 08 Aug 2019 05:43 AM IST
विज्ञापन
Delhi government gift to auto drivers as meter upgrade fee fixed at Rs 400
auto - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के ऑटो रिक्शा चालकों के लिए खुशखबरी है। दिल्ली सरकार ने ऑटो किराया बढ़ाने के तहत मीटर अपग्रेड करने के बाद होने वाली सड़क जांच  को समाप्त कर दिया है। इतना ही नहीं अब मीटर को अपग्रेड करवाने के लिए भी अधिकतम 400 रुपये वसूले जाएंगे। पहले यह शुल्क करीब हजार रुपये तक वसूला जाता था।

विज्ञापन


दिल्ली के उपभोक्ता मामले और कानूनी नापतौल विभाग के मंत्री इमरान हुसैन ने बुधवार को इस निर्णय की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा उठाए गए इस कदम से दिल्ली के ऑटो रिक्शा चालकों को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निर्देश के तहत यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


ऑटो के मीटर को नए किराये के मुताबिक अपग्रेड करवाने के बाद चालकों को रोड टेस्ट भी नहीं देना पड़ेगा। इससे पहले ऑटो के मीटर अपग्रेड होने के बाद साफ्टवेयर के जरिये उसकी जांच की जाती थी। इसके बाद रोड पर टेस्ट के जरिये दोबारा मीटर की जांच की जाती थी। इससे चालकों को काफी परेशान होना पड़ता था लेकिन अब सरकार ने इस नियम में बदलाव कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही सरकार ने ऑटो का मीटर अपग्रेड करवाने के लिए वसूले जाने वाले शुल्क को भी अधिकतम 400 रुपये करने के लिए निर्धारित करने के निर्देश संबंधित कंपनियों को दिया है। 

इस संबंध में दिल्ली ऑटो रिक्शा संघ के महासचिव राजेंद्र सोनी ने कहा कि ऑटो चालक पिछले 4 साल से ऑटो और टैक्सी टेस्ट को समाप्त करने की मांग कर रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed