फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi government fully focusing on saving people lives says Manish Sisodia

दिल्ली सरकार का पूरा ध्यान लोगों की जान बचाने पर : मनीष सिसोदिया

Thu, 04 Jun 2020 08:50 PM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 04 Jun 2020 08:50 PM IST
विज्ञापन
Delhi government fully focusing on saving people lives says Manish Sisodia
manish sisodiya - फोटो : फाइल फोटो

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने गुरुवार को कहा कि दिल्ली सरकार का पूरा ध्यान लोगों की जान बचाने तथा अस्पताल की जरूरत वाले कोविड-19 के मरीजों के लिए समुचित सुविधाएं मुहैया कराने पर है।

विज्ञापन


दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के साथ ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि कोविड-19 से पीड़ित ऐसे लोग घर पर ही रहें जिनमें संक्रमण के लक्षण नहीं हैं और अपने आप को पृथक वास में रखें।
विज्ञापन


जैन ने कहा कि 61 निजी अस्पतालों में 20 प्रतिशत बेड आरक्षित करने के लिए एक आदेश जारी किया गया है।

सिसोदिया ने कहा, ‘‘हमारे पास कोविड-19 समर्पित सुविधाएं हैं । तीन और निजी अस्पताल कल जुड़े हैं। कुछ अस्पतालों को (20 प्रतिशत बेड आरक्षित करने में) दिक्कतें आ रही हैं। जिन्हें दिक्कत आ रही है उन्हें पूरी तरह से कोविड अस्पताल में बदल दिया जाएगा। ’’
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में बुधवार को संक्रमण के रिकॉर्ड 1,513 मामले सामने आने पर संक्रमित लोगों की संख्या 23,000 से ज्यादा हो गयी और मृतकों की संख्या बढ़कर 606 हो गयी ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed