फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi government could lessen the age for legal beer drinking

केजरीवाल के एक फैसले से बीयर पीने वाले हो जाएंगे खुश

Thu, 04 Jun 2015 04:40 PM IST
Updated Thu, 04 Jun 2015 04:40 PM IST
विज्ञापन
Delhi government could lessen the age for legal beer drinking

दिल्ली सरकार शराब पीने वालों के लिए खुशखबरी ला सकती है। वो अपने सलाहकारों के साथ मिलकर दिल्ली में शराब पीने की वैध उम्र को 25 से घटाकर 21 करने पर विचार कर रही है।

विज्ञापन


हालांकि सूत्रों के अनुसार यह केवल बीयर और वाइन के लिए है। जानकारी के अनुसार आबकारी विभाग ने हार्ड लिकर के लिए इसकी उम्र 25 वर्ष ही रहेगी।

ऐसा ही समान नियम मुंबई में भी है जहां 21 साल शख्स को बीयर खरीदने और पीने का अधिकार मिला हुआ है।

शीला सरकार के सामने भी रखा गया था ये प्रस्ताव

Delhi government could lessen the age for legal beer drinking

दिल्ली सरकार के एक प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि की है कि आबकारी विभाग के इस प्रस्ताव पर सरकार विचार कर रही है और निर्णय लेना अब भी बाकी है।

ये प्रस्ताव शीला दीक्षित सरकार के समय में भी पेश हुआ था लेकिन विपक्ष और अपने ही कैबिनेट का विरोध झेलने के बाद अस्वीकृत कर दिया गया।

आबकारी विभाग ने अपने प्रस्ताव में विभिन्न देशों के साथ ही भारत के अलग-अलग राज्यों का भी हवाला दिया है जहां इसकी उम्र 18 से 25 के बीच है। एनसीआर के शहरों में भी यह उम्र ‌भिन्न है। जहां गुड़गांव में यह 25 साल है तो वहीं नोएडा में 21 साल।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे देशों में 18 साल है शराब पीने की उम्र

Delhi government could lessen the age for legal beer drinking

दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बारे में कहा कि दूसरे देशों के बारे में तो भूल ही जाइए, हमारे अपने देश में विभिन्न राज्यों में शराब पीने की वैध उम्र अलग-अलग है।

‌जहां गोवा में ये 18 साल है वहीं दिल्ली में इसके लिए 25 साल की उम्र निर्धारित की गई है। इस अधिकारी के अनुसार अधिकतर देशों में यह उम्र 18 ही रखी गई है।

उनका कहना है कि शराब पीने की उम्र कम करके हम इसे कतई बढ़ावा नहीं दे रहे हैं। बल्कि इससे अवैध शराब पीने पर रोक लगेगी।

सूत्रों का कहना है कि अगर यह प्रस्ताव कैबिनेट पास कर देता है तो इसे बजट में पास करने के लिए रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed