{"_id":"63e784cc8ac6bbe81f045618","slug":"delhi-government-asks-dda-to-stop-demolition-in-mehrauli-2023-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: दिल्ली सरकार ने DDA से महरौली में तोड़फोड़ रोकने को कहा, मंत्री गहलोत ने दिए नए सिरे से सीमांकन के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: दिल्ली सरकार ने DDA से महरौली में तोड़फोड़ रोकने को कहा, मंत्री गहलोत ने दिए नए सिरे से सीमांकन के आदेश
Sat, 11 Feb 2023 05:36 PM IST
विजय पुंडीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 11 Feb 2023 05:36 PM IST
सार
दिल्ली के राजस्व मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि नए सिरे से सीमांकन किए जाने तक महरौली में रह रहे निवासियों को विस्थापित नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
डीडीए का अतिक्रमण विरोधी अभियान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केजरीवाल सरकार ने दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) द्वारा महरौली में अतिक्रमण के खिलाफ शुरू किए गए अभियान को रोकने के लिए कहा है। दिल्ली के राजस्व मंत्री कैलाश गहलोत ने विवादित क्षेत्र में नए सिरे से सीमांकन करने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि नए सिरे से सीमांकन किए जाने तक महरौली में रह रहे निवासियों को विस्थापित नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
शुक्रवार को डीडीए ने करीब 50 फ्लैट को तोड़ा
इससे पहले महरौली में डीडीए ने कड़ी सुरक्षा के बीच अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। इस दौरान अभियान के खिलाफ स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन भी किया, लेकिन मौके पर सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे। हाईकोर्ट के आदेश के तहत डीडीए ने शुक्रवार को महरौली स्थित घुसिया कॉलोनी में चार इमारतों में बने करीब 50 फ्लैट को बुलडोजर से तोड़ दिए। इससे गुस्साए कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। वहीं, तोड़फोड़ का विरोध करने आए आप नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। बाद में सभी को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
गुस्साए लोगों ने पुलिस पर पथराव भी किया
डीडीए के अधिकारी शुक्रवार की सुबह दलबल के साथ घुसिया कॉलोनी में पहुंचे। जानकारी मिलते ही प्रभावित लोग घरों से निकल आए। इस दौरान उन्होंने पहले डीडीए अधिकारियों से तोड़फोड़ नहीं करने का आग्रह किया। उन्होंने अपने मकानों के दस्तावेज भी उनको दिखाए, लेकिन डीडीए के अधिकारियों ने एक नहीं सुनी। उन्होंने बताया कि यह जमीन महरौली पुरातत्व पार्क का एक भाग है।
विज्ञापन
लोगों ने पुलिस पर पथराव किया
डीडीए अधिकारियों ने सुनवाई नहीं करने के बाद लोग बुलडोजरों के सामने खड़े होकर नारेबाजी करने लग गए। इस दौरान आप के कुछ नेता भी आ गए और वे भी लोगों को एकजुट होकर विरोध करने की सलाह देने लग गए। इसी बीच पुलिस अधिकारियों ने अतिरिक्त बल बुला लिया और उसके बाद पुलिस ने लोगों को खदेड़ना शुरू कर दिया। लोगों ने पुलिस कार्रवाई का कड़ा विरोध किया और कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इस कारण पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। लिहाजा लोगों का हौंसला टूट गया और वे तितर-बितर हो गए। इससे पहले पुलिस ने आप नेताओं को हिरासत में ले लिया।