फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi government announce 1 crore money for delhi police constable family who lost life due to covid 19

कोविड-19 के कारण जान गंवाने वाले कांस्टेबल के परिवार के लिए एक करोड़ रुपए सम्मान राशि घोषित

Thu, 07 May 2020 03:05 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 07 May 2020 03:05 PM IST
विज्ञापन
delhi government announce 1 crore money for delhi police constable family who lost life due to covid 19
अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना वायरस संक्रमण के कारण जान गंवाने वाले दिल्ली पुलिस कांस्टेबल की मौत पर बृहस्पतिवार को शोक जताते हुए कहा कि उनके परिवार को एक करोड़ रुपए की अनुग्रह(सम्मान) राशि प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन


केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘अमित जी अपनी जान की परवाह न करते हुए कोरोना वायरस इस महामारी के समय हम दिल्ली वालों की सेवा करते रहे। वह खुद संक्रमित हो गए और हमें छोड़ कर चले गए। मैं उनकी शहादत को सभी दिल्लीवासियों की ओर से नमन करता हूं। उनके परिवार को एक करोड़ रुपए की सम्मान राशि दी जाएगी।’
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के 31 वर्षीय कांस्टेबल की मंगलवार शाम को बीमार पड़ने के बाद मौत हो गई थी और उनके नमूने की जांच रिपोर्ट में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह दिल्ली पुलिस में इस संक्रमण से होने वाली पहली मौत है। पुलिस ने बताया कि हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले यह कांस्टेबल उत्तर पश्चिम दिल्ली के भारत नगर पुलिस थाने में तैनात थे।


एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार शाम को जब कांस्टेबल ने बताया कि उनकी तबियत ठीक नहीं लग रही है तो उन्हें फौरन राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत लाया घोषित कर दिया गया। अधिकारी ने बताया कि कांस्टेबल के परिवार में पत्नी और तीन साल का एक बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed