{"_id":"60b8d2cf8ebc3e8c093bf648","slug":"delhi-goons-looted-two-persons-by-threatening-to-shoot-them","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: गोली मारने की धमकी देकर बुजुर्ग समेत दो को लूटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: गोली मारने की धमकी देकर बुजुर्ग समेत दो को लूटा
Thu, 03 Jun 2021 06:32 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 03 Jun 2021 06:32 PM IST
सार
एक स्कूटी पर सवार तीन युवक उनके पास आए और उन्हें रोककर उनसे नकदी और अन्य सामान निकालकर देने के लिए कहा। विरोध करने पर एक बदमाश ने पिस्टल निकालकर उन्हें गोली मारने की धमकी दी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के द्वारका नार्थ इलाके में स्कूटी सवार बदमाशों ने अलग अलग जगहों पर एक बुजुर्ग समेत दो लोगों को गोली मरने की धमकी देकर लूट लिया। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस दो मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में बतौर कंसलटेंट काम करने वाले दीवानचंद सेक्टर 13 स्थित एक अपार्टमेंट में सपरिवार रहते हैं। मंगलवार को कार्यालय में काम करने के दौरान उन्हें देर हो गई। देर रात उनका दोस्त उन्हें उनके अपार्टमेंट के सामने छोड़कर चला गया। वहां से दीवानचंद अपार्टमेंट की गेट संख्या एक की ओर जाने लगे।
इसी दौरान एक स्कूटी पर सवार तीन युवक उनके पास आए और उन्हें रोककर उनसे नकदी और अन्य सामान निकालकर देने के लिए कहा। विरोध करने पर एक बदमाश ने पिस्टल निकालकर उन्हें गोली मारने की धमकी दी और दूसरे बदमाश उनके जेब से मोबाइल फोन व कुछ नकदी निकालकर फरार हो गए।
विज्ञापन
वहीं, इससे पहले इसी इलाके में स्कूटी सवार बदमाशों ने एक सिक्योरिटी गार्ड को गोली मारने की धमकी देकर उससे मोबाइल फोन और नकदी लूटकर भाग गए। श्याम विहार निवासी मुकेश रक्षक सिक्योरिटी नाम की कंपनी में बतौर गार्ड काम करता है। उसकी तैैनाती सेक्टर 14 स्थित एक पार्क में थी। रात में वह साइकिल पेट्रोलिंग करते हुए राधिका अपार्टमेंट की तरफ गया। इसी दौरान स्कूटी सवार बदमाशों ने उससे लूटपाट की और फरार हो गए।