फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi girl protested against sexual assault then uncle aunt killed her kept body in bed box now both arrested

दिल्लीः दुष्कर्म का किया विरोध तो मौसा-मौसी ने बेरहमी से कर दी युवती की हत्या, फिर बेड में डाला शव

Tue, 03 Nov 2020 10:50 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 03 Nov 2020 10:50 AM IST
विज्ञापन
Delhi girl protested against sexual assault then uncle aunt killed her kept body in bed box now both arrested
दिल्ली मेें मौसा मौसी ने दुष्कर्म का विरोध करने पर की युवती की हत्या - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के ताहिरपुर स्थित लेप्रोसी कालोनी में बेड के अंदर किशोरी की लाश मिलने की गुत्थी को नंद नगरी थाना पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस संबंध में किशोरी के मौसा व मौसी को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान बिहार निवासी वकील पोद्दार (51) और सविता (45) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


वकील अपनी साली की 17 वर्षीय बेटी के साथ संबंध बनाना चाहता था। विरोध करने पर उसने पत्नी के साथ मिलकर किशोरी की लोहे की रॉड से वारकर हत्या कर दी। बाद में शव को कंबल में लपेट कर बेड में डाल दिया।
विज्ञापन


दोनों शव को ठिकाने नहीं लगा पाए। दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दे दी और उनका भेद खुल गया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल लोहे की रॉड भी बरामद कर ली है। नंद नगरी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त वेद प्रकाश सूर्या ने बताया कि 25 अक्तूबर को एक मकान से दुर्गंध आने के मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मकान मालकिन सविता की मौजूदगी में घर का ताला तोड़कर घर में रखे बेड से किशोरी का शव बरामद किया।

विधवा साली की बेटी पर ही डाली बुरी नजर

Delhi girl protested against sexual assault then uncle aunt killed her kept body in bed box now both arrested
आरोपी मौसा - फोटो : अमर उजाला

सविता ने बताया कि शव उसकी बहन की बेटी का है। विधवा बहन पटना बिहार में रहती है। उसकी बेटी दिल्ली में रहकर पढ़ रही थी। किशोरी ने हाल ही में 12वीं कक्षा पास की थी। घटना के बाद से सविता का पति फरार था।

सविता से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि 23 अक्तूबर को वह भीख मांगने घर से निकली थी। शाम को वापस लौटी तो उसकी भांजी घर पर नहीं थी। पति से पूछा तो उसने बताया कि भांजी गाजियाबाद के अनाथ आश्रम चली गई है। इसके बाद वह अगले दिन भीख मांगने निकल गई। सविता ने बताया कि रात को वापस लौटी तो उसके घर पर ताला लगा हुआ था। वह रिश्तेदार के यहां सो गई।

अगले दिन दुर्गंध आने पर उसे भी भांजी की हत्या का पता चला। पुलिस को सविता पर कुछ शक हुआ। सविता को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ जारी रही। पुलिस ने वकील पोद्दार की तलाश शुरू कर दी। वकील की लोकेशन हैदराबाद और बिहार की मिली।

पुलिस ने दो अलग-अलग टीमें बिहार और हैदराबाद रवाना की। बाद में शनिवार को वकील को बिहार के मधेपुरा स्थित बस स्टैंड से दबोच लिया गया। पूछताछ के दौरान उसने अपनी पत्नी के साथ मिलकर हत्या की बात कबूल कर ली।

ऐसे दिया गया वारदात को अंजाम...

Delhi girl protested against sexual assault then uncle aunt killed her kept body in bed box now both arrested
आरोपी मौसी - फोटो : अमर उजाला

पुलिस की पूछताछ के दौरान वकील ने बताया कि व ह रिक्शा चलाता है और उसकी पत्नी सविता भीख मांगती है। 28 सितंबर को उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था। लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाया। यह बात उसकी पत्नी को पता चली तो पति-पत्नी के बीच जमकर झगड़ा हुआ।

सविता ने भांजी को गांव वापस भेजने की कोशिश की, लेकिन पढ़ाई पूरी करने की बात कर किशोरी ने मना कर दिया। वकील किशोरी पर बुरी नजर रखने लगा। परेशान होकर खुद सविता ने किशोरी की हत्या करने की बात की।

23 अक्तूबर को वकील ने सोते समय किशोरी के साथ पहले दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर बाद में उसकी रॉड से हत्या कर दी। इस बीच सविता गेट पर खड़ी रही। बाद में दोनों शव को बेड में डालकर कमरे में गिरे खून को धो दिया। इसके बाद शव को ठिकाने लगाने का प्रयास किया गया।

समय बीतने के बाद सविता ने पति को फरार होने के लिए कहा। अगले दिन वकील फरार हो गया। भेद खुलने पर सविता पुलिस को गुमराह कर झूठी कहानी सुनाने लगी। लेकिन पुलिस की जांच के बाद पूरी वारदात से पर्दा उठ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed