फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi gangwar shootout video viral in social media two killed on road

गोलियों की आवाज सुन जान बचाने को भागे राहगीर, घटना का वीडियो भी वायरल

Mon, 20 May 2019 12:40 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: vivek shukla Updated Mon, 20 May 2019 12:40 PM IST
विज्ञापन
Delhi gangwar shootout video viral in social media two killed on road
Delhi crime - फोटो : अमर उजाला

शाम के करीब पौने चार बज रहे थे, द्वारका मोड़ मेट्रो स्टेशन के नीचे वाहन चालकों की खासी भीड़ थी। इसी दौरान अचानक तेज ब्रेक लगने की आवाज आई और काले रंग की कार से तीन बदमाश उतरे। उन्होंने सफेद रंग की कार को ओवरटेक  कर रुकवाया और उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। गोलियों की आवाज सुनकर राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। वे जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। बदमाशों ने सफेद कार की चालक सीट पर बैठे बदमाश पर दर्जन भर गोलियां दागी।

विज्ञापन




घटनास्थल पर मौजूद कुछ लोग छुपकर इसका वीडियो भी बनाने लगे। इस दौरान एक बदमाश गोली लगने से सड़क पर गिरता हुआ दिखाई दिया। इस बीच एक बदमाश ने अपने घायल साथी को उठाने का प्रयास किया लेकिन उसे मरा समझकर वहीं छोड़ा और उसकी पिस्टल लेकर कार में बैठ गए। गोली चलाने वाले बदमाशों में से एक ने हेलमेट भी लगाया हुआ था। माना जा रहा कि यह बदमाश बाइक पर पीछा करते हुए मौके पर पहुंचा था, जो घटनास्थल पर अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गया। इधर, वारदात के बाद एक-एक कर करीब आधा दर्जन पीसीआर वैन मौके पर पहुंच गई। 
विज्ञापन


पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर दी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घायलों को अस्पताल भेजने के अलावा क्राइम टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। घटनास्थल की फोटो कराने के बाद मौके से पकड़ी गई कार को बिंदापुर थाने भेज दिया गया। पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर वारदात की  कड़ियां जोड़ने का प्रयास कर रही है। मंजीत महल और प्रदीप सोलंकी गुट के बदमाशों की जानकारियां भी जुटाई जा रही हैं। मामले की छानबीन के लिए पूरे जिले की दर्जन भर टीमों के अलावा अपराध शाखा व स्पेशल सेल को भी जांच के लिए लगा दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वायरल वीडियो से उठ रहे सवाल

घटना के दौरान का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें देखा जा रहा है कि काली कार से उतरने के बाद बदमाश सफेद कार की ड्राइविंग सीट पर बैठे बदमाश पर सामने से ताबड़तोड़ फायरिंग करते हैं। इस दौरान कार में बैठा बदमाश भी गोली चलाता है। कार के भीतर से गोली चलने के बाद विकास सड़क पर गिरता हुआ दिख रहा है। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विकास के गोली चलाने के बाद सिपाही नरेश ने उसे ललकारा था।

जिस पर विकास ने सिपाही की ओर गोली चला दी थी। जवाबी फायरिंग में विकास को गोली लगी। साथ ही पुलिस का कहना है कि कार में बैठे प्रवीण के पास से कोई हथियार नहीं मिला है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि विकास के गिरने के बाद उसके साथ आए बदमाश गोली चलाते हैं। उसके बाद एक बदमाश विकास को उठाने की कोशिश भी करता है। सवाल उठता है कि विकास को गोली मारने के बाद सिपाही नरेश ने दूसरे बदमाशों पर गोली क्यों नहीं चलाई। इस सवाल पर पुलिस अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। ऐसे में वायरल ीडियो से पुलिस की कहानी पर सवालिया निशान खड़ा हो गया है। 

सड़कों पर लगातार चल रही गोलियां 
द्वारका मोड़ मेट्रो स्टेशन के नीचे बदमाशों की सरेआम गैंगवार पहली घटना नहीं है। दो दिन पहले ही बदमाशों ने रोहिणी इलाके में मनीष नाम के युवक की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस को इस मामले में कोई सुराग नहीं मिला है। ऐसे में बदमाशों का हौसला लगातार बढ़ रहा है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि अब तक की जांच में पता चला है कि विकास पहले गैंगस्टर मंजीत महल के लिए काम करता था। लेकिन अनबन होने के बाद दूसरे गैंग में शामिल हो गया था। वहीं प्रवीण, मंजीत का फाइनेंसर बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद संयुक्त आयुक्त मधुप तिवारी, जिला पुलिस उपायुक्त ऐंटो अल्फोंस और एसीपी राजेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed