फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi : Fraud of Rs 3 crore in the name of getting a house for rent

Delhi : किराये का मकान दिलाने के नाम पर तीन करोड़ की ठगी, आरोपी खुद को बताते थे मालिक; 100 को बना चुके उल्लू

Fri, 21 Mar 2025 02:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 21 Mar 2025 02:28 AM IST
सार

आरोपी फर्जी समझौता पत्र के जरिये लोगों से सुरक्षा राशि हड़प लेते थे। आरोपी एनजीओ चलाता है।

विज्ञापन
Delhi : Fraud of Rs 3 crore in the name of getting a house for rent
फ्रॉड। - फोटो : amar ujala

विस्तार

आर्थिक अपराध शाखा ने खुद को मालिक बताकर लोगों को किराये और लीज पर मकान देने का झांसा देकर ठगी करने वाले एक आरोपी को उसकी महिला सहयोगी के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी फर्जी समझौता पत्र के जरिये लोगों से सुरक्षा राशि हड़प लेते थे। आरोपी एनजीओ चलाता है।

विज्ञापन


दोनों सौ से अधिक लोगों से करीब तीन करोड़ रुपये की ठगी कर चुके हैं। इस मामले में एक आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपियों की पहचान राजू सिंह और रीमा जायसवाल के रूप में हुई है।
विज्ञापन


आर्थिक अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमृता गुगुलोथ ने बताया कि बुराड़ी निवासी सुखबीर सिंह ने साल 2023 में शाखा में ठगी की शिकायत की थी। उन्होंने रोहन सिंह नाम के एक व्यक्ति से बुराड़ी के लाल दरवाजा में एक फ्लैट किराये पर लिया था। इसके एवज में उनके बीच चार लाख रुपये का सुरक्षा समझौता हुआ था। शिकायतकर्ता ने रोहन सिंह को 3.88 लाख रुपये का भुगतान किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में शिकायतकर्ता को पता चला कि यह मकान रोहन सिंह का नहीं बल्कि सुंदरेश्वर कुमार सुमन का है। शिकायत पर शाखा ने ठगी का मामला दर्ज कर लिया। इस दौरान आरोपी के खिलाफ सौ से ज्यादा पीड़ितों ने इसी तरह की शिकायत की। आरोपी ने लोगों से करीब तीन करोड़ रुपये की ठगी की थी। पीड़ितों ने बताया कि सुरक्षा राशि मांगने पर आरोपी ने गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि पूरे मामले के सरगना राजू सिंह और रीमा जायसवाल है। आरोपियों ने पीड़ितों को खुद को मकान मालिक बताकर सुरक्षा राशि के बदले पीड़ितों को संपत्ति लीज पर दे दी। पीड़ितों के आरोपों की पुष्टि के लिए पुलिस ने उनके बैंक खातों की जांच की। 

उसके बाद पुलिस ने आरोपी रोहन सिंह को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन सरगना पहुंच से बाहर थे। पुलिस ने इनकी तलाश शुरू की। पुलिस ने तकनीकी जांच कर नत्थूपुरा निवासी आरोपी राजू और बुराड़ी निवासी रीमा जायसवाल को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया।


इनके कब्जे से पुलिस ने कई नकली समझौता पत्र बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी राजू सिंह एक एनजीओ चलाता है और रीमा जायसवाल इस मामले के तीसरे आरोपी रोहन सिंह की करीबी है। पुलिस आरोेपियों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed