फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: For the sake of studies mother rebuked, student had a poisonous substance

दिल्लीः पढ़ाई के लिए मां ने डांटा तो छात्रा ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दी

Mon, 17 Dec 2018 08:41 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो , नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो , नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 17 Dec 2018 08:41 PM IST
विज्ञापन
Delhi: For the sake of studies mother rebuked, student had a poisonous substance
आत्महत्या - फोटो : डेमो

जाफराबाद इलाके में रविवार को एक मां ने पढ़ाई के लिए बेटी को क्या डांटा, बेटी ने जहरीला पदार्थद खाकर जान दे दी। मृतका की शिनाख्त राहिला (16) के रूप में हुई है। पुलिस को मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। 

विज्ञापन


शुरुआती जांच के बाद परिजनों ने पुलिस को बताया है कि रविवार दोपहर को राहिला अपनी किसी सहेली से मिलकर आई थी। मां ने बजाए घूमने के उसे पढ़ाई के लररए कह दिया। इसी बात से नाराज होकर राहिला ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। 
विज्ञापन


पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद राहिला का शव परिवार को सौंप दिया है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। 

पुलिस के मुताबिक राहिला परिवार के साथ गली नंबर-8, चौहान बांगर, जाफराबाद में रहती थी। इसके परिवार में पिता यूसुफ, मां जीनत जहां, तीन बहनें व एक भाई है। परिवार ने बताया दोपहर के समय राहिला अपनी किसी सहेली से मिलने पड़ोस में गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच जब वह घर लौटी तो मां ने उसे सोमवार के पेपर की तैयारी करने के लरए डांट दिया। इससे नाराज होकर राहिला अपने कमरे में चली गई। वहां उसने कुछ जहरीला पदार्थ खा लिया। परजनों को जब इसका पता चला तो वह फौरन उसे जीटीबी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

अस्पताल से पुलिस को खबर मिली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed