फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: For the first time in a day more than 55 thousand teenagers took corona vaccine

दिल्ली : पहली बार एक दिन में 55 हजार से ज्यादा किशोरों ने ली कोरोना की वैक्सीन

Fri, 07 Jan 2022 01:55 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Fri, 07 Jan 2022 01:55 PM IST
विज्ञापन
Delhi: For the first time in a day more than 55 thousand teenagers took corona vaccine
child vaccination - फोटो : ANI

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए राजधानी में हर दिन टीकाकरण का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। व्यस्कों की तरह अब किशोरों के टीकाकरण में भी तेजी देखने को मिल रही है। बीते सोमवार से लेकर बृहस्पतिवार तक पहली बार एक दिन में 55 हजार से अधिक किशोरों ने वैक्सीन की पहली खुराक लेकर खुद को संक्रमण से बचाव किया है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि 55979 किशोरों ने वैक्सीन की पहली खुराक ली है। इन सभी की आयु 15 से 17 वर्ष के बीच है। इसी के साथ ही दिल्ली में बीते सोमवार से लेकर अब तक 1,46,051 किशोर वैक्सीन की पहली खुराक हासिल कर चुके हैं। इन्हें कोवाक्सिन की खुराक दी जा रही है जिसकी दूसरी खुराक 28 दिन के अंतराल पर लेना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि मध्य दिल्ली में 4527, पूर्वी दिल्ली में 3722, नई दिल्ली में 3920, उत्तरी दिल्ली में 4945, उत्तर पूर्वी में 8199, उत्तर पश्चिम में 5207, शाहदरा में 5524, दक्षिणी दिल्ली में 4220, दक्षिण पूर्वी में 5808, दक्षिण पश्चिम में 6943 और पश्चिमी दिल्ली जिले में 2964 किशोरों ने वैक्सीन हासिल कर खुद का बचाव किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने यह भी बताया कि राजधानी में बृहस्पतिवार को पहली बार दो लाख लोगों को वैक्सीन दी गई है। अब तक 1.15 करोड़ आबादी दोनों खुराक लेकर टीकाकरण पूरा कर चुकी है। दिल्ली में 15 से 17 वर्ष की आयु की कुल आबादी करीब 10.84 लाख है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed