फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Firing outside jewelery showroom, miscreants demanded ransom of Rs 1 crore

Delhi : मुखर्जी नगर इलाके में ज्वेलरी शोरूम के बाहर गोलीबारी, बदमाशों ने मांगी एक करोड़ की रंगदारी

Sun, 25 Aug 2024 06:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 25 Aug 2024 06:09 AM IST
सार

गोली शोरूम के एक बैनर पर लगी। गोलीबारी करने के बाद बदमाश शोरूम के बाहर एक चिट्ठी फेंककर फरार हो गए। इसमें ज्वेलर से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई। 

विज्ञापन
Delhi: Firing outside jewelery showroom, miscreants demanded ransom of Rs 1 crore
यहीं चली गोली... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुखर्जी नगर इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने सहगल ज्वैलर्स पर गोलीबारी कर दी। गोली शोरूम के एक बैनर पर लगी। गोलीबारी करने के बाद बदमाश शोरूम के बाहर एक चिट्ठी फेंककर फरार हो गए। इसमें ज्वेलर से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई। 

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस को शोरूम के बाहर कारतूस का खोल बरामद हुआ। मौके से एक चिट्ठी भी मिली। इसमेंं बदमाशों ने खुद को बंबीहा गैंग का बदमाश बताते हुए रुपये न देने पर व्यवसाई को जान से मारने की धमकी दी गई है। मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

मुखर्जी नगर पुलिस को दोपहर करीब सवा दो बजे  सहगल ज्वेलर्स  शोरूम पर गोली चलने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। पुलिस ने क्राइम और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि चिट्ठी में ज्वेलर को धमकी दी गई है कि अगर एक करोड़ रुपये नहीं दिए तो उसे जान से मार देंगे। 

शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से ज्वेलर की सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि शोरूम  और आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से बदमाशों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed