{"_id":"60daac7aa4cf0615e252c98a","slug":"delhi-fire-in-kirti-nagar-furniture-shop-8-fire-tenders-doused-fire-in-four-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: कीर्ति नगर के फर्नीचर शॉप में लगी भीषण आग, चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: कीर्ति नगर के फर्नीचर शॉप में लगी भीषण आग, चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
Tue, 29 Jun 2021 10:45 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 29 Jun 2021 10:45 AM IST
सार
आग में कोई हताहत नहीं हुआ है। पुलिस आग लगने के कारणों और इससे हुए नुकसान का आकलन कर रही है। दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रात करीब तीन बजे कीर्ति नगर के लकड़ी बाजार में आग लगने की जानकारी मिली।
विज्ञापन
fire in kirti nagar
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कीर्ति नगर इलाके में सोमवार देर रात एक फर्नीचर की दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरे दुकान में फैल गई। आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
आग में कोई हताहत नहीं हुआ है। पुलिस आग लगने के कारणों और इससे हुए नुकसान का आकलन कर रही है। दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रात करीब तीन बजे कीर्ति नगर के लकड़ी बाजार में आग लगने की जानकारी मिली। घटना की जानकारी मिलते ही पास के फायर स्टेशन से छह गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।
विज्ञापन
लेकिन दुकान में रखे लकड़ी और फर्नीचर की वजह से आग फैल रही थी। इसलिए दो अन्य गाड़ियों को मौके पर बुला लिया गया। घटना के समय वहां कोई मौजूद नहीं था। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन