फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Fire broke out at many places in the capital, six burnt in Seelampur and New Friends Colony;

Delhi : राजधानी में कई जगह लगी आग, सीलमपुर और न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में छह झुलसे; जनकपुरी में तीन गाड़ियां जलीं

Fri, 06 Jun 2025 03:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 06 Jun 2025 03:25 AM IST
सार

सीलमपुर में खाना बनाने के दौरान एलपीजी सिलिंडर फटने से राजकुमार, पत्नी रेशमा, बेटी दुर्गा व पड़ोसी बच्ची फिरदौस झुलसे। सभी को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दुर्गा की हालत नाजुक है।

विज्ञापन
Delhi: Fire broke out at many places in the capital, six burnt in Seelampur and New Friends Colony;
demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

न्यू फ्रेंड्स काॅलोनी और सीलमपुर इलाके में दो अलग-अलग हादसों में आग लगने से दो नाबालिग समेत छह लोग झुलस गए। सीलमपुर में खाना बनाने के दौरान एलपीजी सिलिंडर फटने से राजकुमार, पत्नी रेशमा, बेटी दुर्गा व पड़ोसी बच्ची फिरदौस झुलसे। सभी को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दुर्गा की हालत नाजुक है।

विज्ञापन


दूसरे मामले में न्यू फ्रेंड्स काॅलोनी में सोफा क्लीन करने पहुंचे दो युवक सतीश कुमार (40) और सत्येंद्र (19) झुलस गए। दोनों अति ज्वलनशील थिनर से सोफे की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान आग लग गई। आग पर काबू पाने के बाद दोनों को पहले होली फैमिली अस्पताल भेजा गया, जहां से उनको सफदरजंग अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन


दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि राजकुमार परिवार के साथ जी-ब्लॉक, सीलमपुर में किराये के मकान में रहते हैं। सुबह करीब 11 बजे उनकी पत्नी रेशमा घर में खाना बना रही थीं। इसी दौरान पड़ोसी की बच्ची फिरदौस भी वहां खेलने आई थी। तभी एलपीजी रिसाव के बाद सिलिंडर फट गया। वहां मौजूद राजकुमार, रेशमा, दुर्गा और फिरदौस उसकी चपेट में आ गए। सूचना पर पहुंचीं दमकल की पांच गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, न्यू फ्रेंड्स काॅलोनी में सुबह करीब 9.35 बजे हादसा हुआ। कॉलर अनिशा मित्तल ने बताया कि उन्होंने अपने घर की दूसरी मंजिल पर सोफा साफ कराने के लिए सतीश और सत्येंद्र को बुलाया हुआ था। दोनों थिनर से सफाई कर रहे थे। उसी दौरान आग लगी। परिवार के बाकी लोग सुरक्षित बाहर आ गए। सतीश और सत्येंद्र झुलस गए। दमकल की पांच गाड़ियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।

आरटीवी से कार टकराने के बाद लगी आग, तीन गाड़ियां जलीं
जनकपुरी इलाके में बृहस्पतिवार सुबह और दोपहर दो जगहों पर आग लग गई। पहली घटना में एक कार के आरटीवी (मिनी बस) में टकराने के बाद आग लग गई। आग की चपेट में आने से कार, आरटीवी और एक बस जल गई। वहीं, दूसरे मामले में एक इमारत की पहली मंजिल पर एसी में शाॅर्ट सर्किट होने से आग लग गई। दोनों मामलों में कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस मामलों की जांच कर रही है।

दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि बृहस्पतिवार तड़के 5.28 बजे दमकल विभाग को सी वन लालबत्ती पर बस में आग लगने की जानकारी मिली। जनकपुरी फायर स्टेशन से तुरंत दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। बस में आग लगी हुई थी, जबकि कार और आरटीवी पूरी तरह जल गईं। दमकल कर्मियों ने आधे घंटे में आग पर काबू पाया। जांच में पता चला कि कार चालक ने मवेशी को बचाने के चक्कर में नियंत्रण खो दिया और कार डिवाइडर से टकराने के बाद वहां खड़ी आरटीवी से टकरा गई। उसके बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। आग तेजी से फैली और पास खड़ी बस में भी फैल गई। आग लगते ही कार से चालक सुरक्षित बाहर निकल गया। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। 


वहीं, दूसरी घटना में दोपहर करीब 1 बजे आर्य समाज मंदिर के पास ए-2 ब्लॉक के एक मकान में आग लगने की जानकारी मिली। सूचना पर दमकल की आठ गाड़ियां पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने पहली मंजिल पर लगी आग को करीब दो घंटे में काबू पाया। जांच में पता चला कि घर में बुजुर्ग दंपती रहते हैं। दोपहर में वह भूतल से पहली मंजिल पर गए। जहां उन्होंने एसी को चलाया। उससे हल्की आवाज आई। फिर पांच मिनट के बाद उसमें आग की लपटें निकलने लगी। वह तुरंत पत्नी के साथ सुरक्षित कमरे से बाहर निकल गए। इसके बाद घरेलू सहायिका ने दमकल को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed