{"_id":"625547f56dcaff5e837261c1","slug":"delhi-fire-breaks-out-in-ramlal-anand-college-fire-doused-read-detail","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: डीयू के रामलाल आनंद कॉलेज में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: डीयू के रामलाल आनंद कॉलेज में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
Tue, 12 Apr 2022 03:06 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 12 Apr 2022 03:06 PM IST
सार
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है और यह भी नहीं पता चल सका है कि आग कैसे लगी।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस स्थित रामलाल आनंद कॉलेज में मंगलवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यहां एक संकाय में भीषण आग लग गई। आग लगते ही आनन-फानन इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई।
विज्ञापन
जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रामलाल कॉलेज से सुबह 8.55 बजे आग लगने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन
यह आग रामलाल आनंद कॉलेज के ऑडिटोरियम में लगी थी। आग बुझाने के लिए दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची थीं। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है और यह भी नहीं पता चल सका है कि आग कैसे लगी।
विज्ञापन