{"_id":"622c8d7856561b4f1c30705b","slug":"delhi-fire-breaks-out-in-gokulpuri-shanties-manoj-tiwari-meets-victims-demands-1-crore-compensation-from-kejriwal-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोकुलपुरी हादसा: पीड़ितों से मिले भाजपा सांसद मनोज तिवारी, कहा- केजरीवाल सरकार दे एक करोड़ का मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोकुलपुरी हादसा: पीड़ितों से मिले भाजपा सांसद मनोज तिवारी, कहा- केजरीवाल सरकार दे एक करोड़ का मुआवजा
Sat, 12 Mar 2022 05:39 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 12 Mar 2022 05:39 PM IST
सार
सांसद मनोज तिवारी ने दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मांग की है कि पूरी घटना की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए पूरे मामले की न्यायिक जांच कराई जाए।
विज्ञापन
गोकुलपुरी के पीड़ितों से मिलने पहुंचे मनोज तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने गोकुलपुरी की झुग्गियों में लगी आग में हुई मौतों पर गहरा दुख जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की। वह पीड़ितों से मिलने घटनास्थल पर भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि घटना दर्दनाक और हृदय को झकझोर देने वाली है। सांसद होने के नाते मैं हर पीड़ित के परिवार के साथ खड़ा हूं और भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता दुख की इस घड़ी में पीड़ितों के दुख का भागीदार है।
पीड़ितों के लिए की एक करोड़ मुआवजे की मांग
सांसद मनोज तिवारी ने दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मांग की है कि पूरी घटना की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए पूरे मामले की न्यायिक जांच कराई जाए। इसके साथ ही मांग की है कि मृतकों के परिजनों को तुरंत एक करोड़ रुपये की सहायता की घोषणा की जाए।
मनोज तिवारी ने कहा, घायलों के अच्छे इलाज की व्यवस्था की जाए और सभी पीड़ितों को उचित मुआवजा दिया जाए। वह बोले मैंने संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर सभी पीड़ितों के बचाव और राहत कार्यों की उचित व्यवस्था का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
बता दें कि शुक्रवार देर रात 33 झुग्गियां जलकर राख हो गईं जिसमें एक परिवार के पांच लोगों समेत कुल सात लोगों की मौत हो गई। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और देश के प्रधानमंत्री पीएम मोदी ने भी पीड़ितों के लिए संवेदना प्रकट की है। साथ केजरीवाल ने मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे और जिनकी झुग्गियां जली हैं उनके पुनर्वास के लिए भी मुआवजे का एलान किया है।