कनॉट प्लेस में आग लगने से हड़कंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनॉट प्लेस में शंकर मार्केट के पास स्थित रेलवे के आरपीएम कार्यालय में शनिवार शाम को भयंकर आग लग गई। आग से लाखों रुपये का सामान जलकर राख गया। आग से कोई हताहत नहीं हुआ।
आग का कारण शॉट सर्किट होना माना जा रहा है। बाराखंभा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार शंकर मार्केट के पीछे रेलवे का तीन मंजिला कार्यालय है।
पहले दो फ्लोर में रेलवे का गेस्ट हाउस है और तीसरे मंजिल पर रेलवे का ऑफिस है। शाम करीब छह बजे कार्यालय में आग लग गई।
आग बुझाने को दमकल की 12 गाड़ियां नाकाफी
मौके पर फायर बिग्रेड की 12 गाड़ियां भेजी गईं। इन गाड़ियों ने आग पर करीब आठ बजे काबू पा लिया। पुलिस अधिकारियों के आग तीसरी मंजिल पर लगी थी।
आग लगने केसमय कार्यालय में कुछ लोग मौजूद थे। आग लगने के तुरंत बाद बाहर निकल आए। शनिवार को छुट्टी का दिन होने के कारण कार्यालय में कम लोग मौजूद थे।
गौरतलब है कि दिल्ली में आए दिन आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इसके बावजूद आग से बचने का कोई स्थाई उपाय अभी तक नहीं किया जा सका है। इससे लोगों मे भारी गुस्सा भी है।