फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Excise Policy case CBI on Monday questioned Managing Director of Indospirit Sameer Mahendru

Delhi Excise Policy Case: सीबीआई ने इंडोस्पिरिट के प्रबंध निदेशक समीर महेंद्रू से की पूछताछ, ये हैं आरोप

Mon, 22 Aug 2022 06:20 PM IST
आकाश दुबे पीटीआई, दिल्ली
पीटीआई, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 22 Aug 2022 06:20 PM IST
सार

सीबीआई ने अपनी एफआईआर में दो मामलों का जिक्र किया है, जिसके अनुसार महेंद्रू ने कथित तौर पर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के करीबियों को लगभग चार से पांच करोड़ रुपये का भुगतान किया, जिनका नाम जांच एजेंसी ने प्राथमिकी में आरोपी के तौर पर दर्ज किया है।

विज्ञापन
Delhi Excise Policy case CBI on Monday questioned Managing Director of Indospirit Sameer Mahendru
सीबीआई (सांकेतिक) - फोटो : Social media

विस्तार

दिल्ली आबकारी नीति मामले में सीबीआई लगातार एक्शन में है। सोमवार को सीबीआई ने कथित भ्रष्टाचार मामले में दर्ज एफआईआर में नामजद अन्य आरोपियों के साथ इंडोस्पिरिट के प्रबंध निदेशक समीर महेंद्रू से पूछताछ की।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि पहले ही हैदराबाद के व्यवसायी अरुण रामचंद्र पिल्लई से एक बार पूछताछ कर चुकी है, जबकि महेंद्रू से मामले में दोबारा पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


सीबीआई ने अपनी एफआईआर में दो मामलों का जिक्र किया है, जिसके अनुसार महेंद्रू ने कथित तौर पर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के करीबियों को लगभग चार से पांच करोड़ रुपये का भुगतान किया, जिनका नाम जांच एजेंसी ने प्राथमिकी में आरोपी के तौर पर दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपराज्यपाल वीके सक्सेना की जांच की सिफारिश पर दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, सिसोदिया के "करीबी सहयोगी" बडी रिटेल प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अमित अरोड़ा , नेश अरोड़ा और अर्जुन पांडे लोकसेवकों के लिए शराब लाइसेंसधारियों से एकत्र की गई धनराशि प्रबंधन आदि में शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed