फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Every day six traffic personnel become victims of abuse in the capital

Delhi : राजधानी में हर रोज छह ट्रैफिककर्मी होते हैं दुर्व्यवहार का शिकार, इस साल अक्तूबर तक आए 1711 मामले

Sat, 30 Nov 2024 05:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा राजीव कुमार, नई दिल्ली
राजीव कुमार, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 30 Nov 2024 05:45 AM IST
सार

इसके तहत हर सड़क पर यातायात पुलिसकर्मी वाहनों की जांच कर रहे हैं। इस दौरान कई बार पुलिसकर्मियों और वाहन चालकों के बीच नोकझोंक की स्थिति बन जाती है। 

विज्ञापन
Delhi: Every day six traffic personnel become victims of abuse in the capital
demo pic - फोटो : ANI

विस्तार

राजधानी में गंभीर श्रेणी में पहुंच चुकी हवा के बीच यातायात पुलिस प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। इसके तहत हर सड़क पर यातायात पुलिसकर्मी वाहनों की जांच कर रहे हैं। इस दौरान कई बार पुलिसकर्मियों और वाहन चालकों के बीच नोकझोंक की स्थिति बन जाती है। 

विज्ञापन


वाहन चालक पुलिसकर्मियों से बदसलूकी भी करते हैं। हालात यह है कि इस साल प्रत्येक दिन औसतन छह मामले ऐसे आ रहे, जिसमें वाहन चालकों की ओर से यातायात कर्मियों के साथ बदसलूकी की गई है। दो पहिया वाहन चालक जहां सुरक्षा का ध्यान नहीं रखते हुए बिना हेलमेट के चलते हैं, वहीं कार चालक सीट बेल्ट लगाने में कोताही बरतते हैं।
विज्ञापन


ऐसी स्थिति में यातायात पुलिसकर्मी इन वाहन चालकों का चालान करते हैं। जिन जगहों पर यातायात पुलिस ऐसे वाहन चालकों को रोकने की कोशिश करते हैं तो इनके बीच नोकझोंक की स्थिति पैदा होती है। कभी-कभी यातायात पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई या फिर कार चालक उन्हें रौंदने की कोशिश करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली यातायात पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक इस साल अक्तूबर तक यातायात पुलिस कर्मी के साथ बदसलूकी के 1711 मामले सामने आए हैं। प्रतिदिन औसतन छह पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी के मामले सामने आते हैंं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऐसे मामले में वाहन चालकों के खिलाफ चालान के साथ मामले भी दर्ज किए जाते हैं।


इन मामलों में होती है बदसलूकी
यातायात पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि ऑफ लाइन मोड में चालान काटने के दौरान बदसलूकी के मामले सामने आते हैं। वाहन चालकों के वाहन को तेज रफ्तार से चलाने, बिना लाइसेंस के वाहन चलाने, हेलमेट नहीं पहने, दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी के बैठाने, वाहन चलाते समय मोबाइल इस्तेमाल करने, बिना बीमा सहित अन्य मामलों में चालान करने के दौरान ज्यादातर बदसलूकी के मामले सामने आते हैं।

दस माह में इतने कटे चालान

  • तेज रफ्तार    1288
  • बिना लाइसेंस के वाहन चलाने    243460
  • वाहन चलाते समय मोबाइल इस्तेमाल    38692
  • बिना बीमा    190992
  • खतरनाक तरीके से वाहन चलाने    20708
  • बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र    282266
  • विपरीत दिशा में वाहन चलाने     95874
  • आरसी उल्लंघन     56703
  • दोषपूर्ण, फैंसी व नंबर प्लेट प्रदर्शित नहीं होने    39279
  • ड्राइवर द्वारा धूम्रपान    690
  • रंगीन ग्लास    24399
  • स्टॉप लाइन उल्लंघन    32387
  • लालबत्ती जंप    104977
  • वन वे में प्रवेश    79786
  • दोपहिया वाहन पर तीन सवारी    26853
  • बिना हेलमेट    296266
  • सीट-बेल्ट का प्रयोग न करने    42552
  • दोषपूर्ण हेलमेट    1667
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed