फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Engineer attacked wife daughter and mother-in-law with knife arrested

Delhi: इंजीनियर ने पत्नी, बेटी और सास पर चाकू से किया हमला, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 29 Aug 2022 02:01 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 29 Aug 2022 02:01 AM IST
सार

आरोपी ने बताया कि वह पिछले पांच-छह सालों से पति-पत्नी अलग रह रहे हैं। रविवार को वह अचानक मानस अपार्टमेंट स्थित अदिति के घर पहुंचा। यहां कहासुनी के बाद उसने पत्नी और सास पर हमला कर दिया। मां को बचाने आई बेटी भी चाकू लगने से जख्मी हो गई।

विज्ञापन
Delhi Engineer attacked wife daughter and mother-in-law with knife arrested
इंजीनियर ने पत्नी, सास और बेटी पर किया चाकू से हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार इलाके में रुपये के लेनदेन और पारिवारिक विवाद में एक इंजीनियर ने अपनी पत्नी, सास और आठ साल की बेटी पर चाकू से हमला कर दिया। शोर-शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने आरोपी को पकड़ लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

विज्ञापन


पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही पड़ोसी आरोपी की पत्नी अदिति शर्मा (37), सास माया देवी (60) और आठ साल की बेटी को धर्मशिला अस्पताल ले गए, जहां पत्नी और सास की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पति सिद्धार्थ द्विवेदी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त प्रियंका कश्यप ने बताया कि रविवार शाम को सूचना मिली कि सी-7, मानस अपार्टमेंट, मयूर विहार फेज-1 में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी, सास और आठ साल की बेटी को चाकू मार दिया है। खबर मिलते ही मयूर विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि घायलों को पड़ोसी पहले ही अस्पताल ले जा चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अस्पताल पहुंचने पर पता चला कि आरोपी ने अपनी पत्नी और सास पर चाकू के कई वार किए हैं। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है, उनका ऑपरेशन किया जा रहा है। एक टीम मौके पर क्राइम टीम के साथ पहुंची। मौके से साक्ष्य जुटाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उससे पूछताछ की जा रही है।

पत्नी से कई साल से चल रहा है विवाद

आरोपी ने बताया कि वह गुरुग्राम की एक एमएनसी में इंजीनियर है। नौ साल पहले उसकी अदिति से शादी हुई थी। शुरुआत में दोनों के बीच सब कुछ ठीक रहा, लेकिन बाद में झगड़े शुरू हो गए। दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ कई मामले दर्ज करा दिए। इनके बीच फैमिली कोर्ट में मामले विचाराधीन हैं। पिछले पांच-छह सालों से पति-पत्नी अलग रह रहे हैं। रविवार को वह अचानक मानस अपार्टमेंट स्थित अदिति के घर पहुंचा। यहां कहासुनी के बाद उसने पत्नी और सास पर हमला कर दिया। मां को बचाने आई बेटी भी चाकू लगने से जख्मी हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed