{"_id":"6799409f957bb603a3000af0","slug":"delhi-elections-satta-ka-sangram-today-in-south-south-west-and-new-delhi-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Elections : सत्ता का संग्राम आज दक्षिण, दक्षिण पश्चिम और नई दिल्ली में, युवाओं से चर्चा; नेताओं से सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Elections : सत्ता का संग्राम आज दक्षिण, दक्षिण पश्चिम और नई दिल्ली में, युवाओं से चर्चा; नेताओं से सवाल
Wed, 29 Jan 2025 02:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 29 Jan 2025 02:10 AM IST
सार
बुधवार को हम द्वारका, पालम, दिल्ली कैंट, मालवीय नगर, आरके पुरम, छतरपुर, देवली और आंबेडकर नगर के मतदाताओं के बीच रहेंगे। 2020 के विधानसभा चुनाव में इन सभी सीटों पर आम आदमी पार्टी को जीत मिली थी।
विज्ञापन
सत्ता का संग्राम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली विधानसभा चुनाव में अमर उजाला का चुनावी रथ सत्ता का संग्राम जनता के बीच पहुंच चुका है। बुधवार को हम द्वारका, पालम, दिल्ली कैंट, मालवीय नगर, आरके पुरम, छतरपुर, देवली और आंबेडकर नगर के मतदाताओं के बीच रहेंगे। 2020 के विधानसभा चुनाव में इन सभी सीटों पर आम आदमी पार्टी को जीत मिली थी।
विज्ञापन
इन विधानसभा क्षेत्रों के मतदाता और खासकर युवा सरकार व अपने विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों के बारे में क्या सोचते हैं, उनके क्या मुद्दे और आकांक्षाएं हैं, मतदाताओं के मुद्दों पर नेताओं का क्या कहना है, वे किन मुद्दों को लेकर चुनाव में उतरे हैं? इन सभी सवालों के जवाब जानने के लिए अमर उजाला का चुनावी रथ सत्ता का संग्राम 29 जनवरी को द्वारका, पालम, दिल्ली कैंट, मालवीय नगर, आरके पुरम, छतरपुर, देवली और आंबेडकर नगर में रहेगा।
विज्ञापन
क्या होगा खास?
सत्ता का संग्राम के तहत अमर उजाला हर वर्ग के मतदाताओं तक पहुंचेगा। इसके जरिये आप अपने क्षेत्र, शहर, राज्य से जुड़े मुद्दों को उठा पाएंगे। अमर उजाला आपको एक मंच दे रहा है। यहां आप अपनी बात रख सकेंगे, ताकि जब राजनीतिक हस्तियां चुनावी रैलियां करने आएं तो उन्हें आपसे जुड़े जमीनी मुद्दे भी याद रहें।
विज्ञापन
इस विशेष कवरेज को आप यहां देख सकेंगे
amarujala.com, अमर उजाला के यूट्यूब चैनल और फेसबुक चैनल पर आप सत्ता का संग्राम से जुड़े कार्यक्रम और चर्चा लाइव देख सकेंगे। सता का संग्राम से जुड़ा व्यापक जमीनी कवरेज आप अमर उजाला अखबार में भी पढ़ सकेंगे।
कहां-कब
- दिल्ली का वोट, दिल्ली की बात : सुबह: 8 बजे
- युवाओं की बात, वी-जॉन के साथ : दोपहर: 11 बजे
- आधी आबादी : शाम: 1 बजे
- सत्ता का संग्राम : समय : शाम 4 बजे