Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Elections : Kejriwal said If government is formed again, RWA will get funds for security guard

Delhi Elections : केजरीवाल का एलान- फिर सरकार बनी तो RWA को सुरक्षा गार्डों के लिए मिलेगा फंड, केंद्र को कोसा

Sat, 11 Jan 2025 05:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 11 Jan 2025 05:14 AM IST
सार

आप मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि फिर से पार्टी की सरकार बनने पर सभी आरडब्ल्यूए को सुरक्षा गार्ड नियुक्त करने के लिए फंड दिया जाएगा।

विज्ञापन
Delhi Elections : Kejriwal said If government is formed again, RWA will get funds for security guard
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को एक और घोषणा की। आप मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि फिर से पार्टी की सरकार बनने पर सभी आरडब्ल्यूए को सुरक्षा गार्ड नियुक्त करने के लिए फंड दिया जाएगा। दिल्ली में लगातार अपराध बढ़ रहे हैं। ऐसे में लोगों की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता है। अगर दिल्ली में किसी को तकलीफ होती है तो चुप नहीं बैठ सकते। केंद्र सरकार ने दिल्ली की कानून-व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। यहां खुलेआम चोरियां, डकैती, चेन स्नैचिंग और गैंगवार की घटनाएं हो रही हैं। भाजपा दिल्लीवालों से नफरत करती है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने दिल्ली को क्राइम कैपिटल बना दिया है। महिलाओं का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। खुलेआम गैंगवार हो रही है। लोग डरे हुए हैं और खुद को बहुत ज्यादा असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। भाजपा की नफरत का नतीजा है कि 27 साल से वह दिल्ली की सत्ता में नहीं आ पाई है। अगर दिल्ली में किसी को तकलीफ होती है तो उन्हें दर्द होता है।
विज्ञापन


आप सरकार बनेगी तो दिल्ली की सभी आरडब्ल्यूए को अपने इलाके में सिक्योरिटी गार्ड नियुक्त करने के लिए दिल्ली सरकार की तरफ से उचित राशि दी जाएगी। इसके लिए कुछ मापदंड बनाए जाएंगे कि किस आरडब्ल्यूए को सिक्योरिटी गार्ड के लिए कितना पैसा देना है। यह क्षेत्र या परिवारों की संख्या के आधार पर तय होगा। हालांकि, पुलिस की जगह कोई नहीं ले सकता और न ही हमारा मकसद पुलिस को रिप्लेस करने का है, लेकिन इलाके में बेसिक सुरक्षा के लिए गार्ड रखने के लिए आर्थिक मदद दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों को गुमराह करने का प्रयास : भाजपा
प्रदेश भाजपा के नेताओं ने आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल की सिक्योरिटी गार्ड की नियुक्ति की योजना पर सवाल खड़ा किया है। भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि केजरीवाल जनता को गुमराह करने के लिए योजना लाए हैं। दिल्ली में होम गार्ड, गेस्ट टीचर्स और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मामले में केजरीवाल ने जो वादे किए थे, वे सभी अधूरे हैं। केजरीवाल ने चुनावों में कांट्रैक्ट कर्मचारियों को पक्का करने का वादा किया था, लेकिन आज तक किसी को पक्का नहीं किया।


उन्होंने गेस्ट टीचर्स की सैलरी में वृद्धि का वादा भी पूरा नहीं हुआ। केजरीवाल अब आरडब्ल्यूए की ओर से नियुक्त सिक्योरिटी गार्डों की सैलरी का खर्च उठाने की योजना लेकर आए हैं, जो एक और झांसा है। वहीं, एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष राजा इकबाल सिंह ने भी कहा कि केजरीवाल के झूठ का कोई अंत नहीं है। चुनावों में दिए गए वादों में से एक भी पूरा नहीं हुआ है। आरडब्ल्यूए को निगम पार्षद का दर्जा देने का वादा भी अधूरा पड़ा है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed