फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Elections: In 2020, the difference between victory and defeat on these 15 seats was marginal.

Delhi Elections : 2020 में इन 15 सीटों पर हार-जीत का अंतर रहा मामूली, त्रिकोणीय मुकाबले पर इस बार सभी की नजर

Fri, 31 Jan 2025 05:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा सिमरन, नई दिल्ली
सिमरन, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 31 Jan 2025 05:11 AM IST
सार

इन सीटों पर शह और मात का खेल 1 से 5 फीसदी के बीच वोट अंतराल ने तय किया था। इन सीटों पर आप व भाजपा के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली थी।

विज्ञापन
Delhi Elections: In 2020, the difference between victory and defeat on these 15 seats was marginal.
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में 70 सीटों में से 15 पर कम अंतराल में राजनीतिक पार्टियों ने हार-जीत का स्वाद चखा था। इन सीटों पर शह और मात का खेल 1 से 5 फीसदी के बीच वोट अंतराल ने तय किया था। इन सीटों पर आप व भाजपा के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली थी।

विज्ञापन


चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, आप के खाते में 12 और भाजपा ने 3 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं, दिल्ली के त्रिकोणीय मुकाबले में कांग्रेस की भूमिका केवल प्रचार-प्रसार तक सिमट के रह गई थी। इस बार के विधानसभा चुनाव में भी त्रिकोणीय मुकाबला ही देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन


वर्ष 2020 के चुनावी नतीजों के मुताबिक, तीन सीटों पर जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) और लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) शामिल ने आप को कड़ी टक्कर दी थी। संगम विहार सीट पर 42,522 वोटों से आप जीती, तो जेडीयू ने दूसरे नंबर पर जगह बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुराड़ी सीट पर भी जेडीयू ने आप से मुकाबला किया था। वहीं, सीमापुरी सीट पर 56,108 वोटों से आप ने जीत हासिल की, जबकि एलजेपी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस बीच कांग्रेस तीसरे व चौथे स्थान पर नजर आई।

1-5 मत प्रतिशत के अंतराल में 2020 के नतीजे

        विधानसभा/मत प्रतिशत का अंतर/जीत/हार

  • बिजवासन---0.61- -आप---भाजपा
  • लक्ष्मी नगर---0.64--भाजपा--आप
  • आदर्श नगर---1.54----आप---- भाजपा
  • बदरपुर- 1.94 -भाजपा-आप
  • पटपड़गंज- 2.26----आप---भाजपा
  • छत्तरपुर---2.63----आप---भाजपा
  • कृष्णा नगर---2.72---आप--भाजपा
  • शालीमार बाग-2.95--आप--भाजपा
  • किराड़ी ---3.26-----आप----भाजपा
  • कस्तूरबा नगर--3.45---आप----भाजपा
  • नजफगढ़-----3.81----आप-----भाजपा
  • करावल नगर---4.3--भाजपा---भाजपा
  • शाहदरा--4.22--आप----भाजपा
  • गांधी नगर--5.31--भाजपा--आप
  • बवाना----5.83----आप--भाजपा

(नोट: आंकड़े चुनाव आयोग के मुताबिक)

35 से अधिक मत प्रतिशत के अंतराल में 2020 के नतीजे

             जिला/मत प्रतिशत/जीत/हार

  • बल्लीमरान---35.62--आप--भाजपा
  • ओखला---36.38---आप---भाजपा
  • संगम विहार----36.45---आप---जेडीयू
  • चांदनी चौक---38.32---आप----भाजपा
  • बुराड़ी------39.67-----आप---जेडीयू
  • सीमापुरी-----41.78----आप----एलजेपी
  • सुल्तानपुरी माजरा--42.86--आप---भाजपा
  • मटिया महल-----56.72---आप----भाजपा

(नोट: आंकड़े चुनाव आयोग के मुताबिक)
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed