फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi election CM Atishi reply to Shivraj Singh letter on farmers

'...जैसे दाऊद अहिंसा पर प्रवचन दे रहा हो': शिवराज सिंह की चिट्ठी पर सीएम आतिशी का जवाब, केजरीवाल ने कसा तंज

Thu, 02 Jan 2025 11:48 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 02 Jan 2025 11:48 AM IST
सार

विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को किसानों के मुद्दे पर चिट्ठी लिखी। जिसका जवाब मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को भेजा है। इस जवाब में पीएम मोदी का भी जिक्र है।

विज्ञापन
delhi election CM Atishi reply to Shivraj Singh letter on farmers
सीएम आतिशी और शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में विधानसभा चुनाव हैं। इस बीच किसानों के मुद्दे पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली की मुख्यमंत्री को एक चिट्ठी लिखी। जिसका जवाब मुख्यमंत्री आतिशी ने दिया है। जवाब में पीएम मोदी का भी जिक्र है।

विज्ञापन

सीएम आतिशी का शिवराज सिंह चौहान को जवाब
मुख्यमंत्री आतिशी ने जवाब देते हुए लिखा कि भाजपा का किसानों के बारे में बात करना वैसे ही है जैसे दाऊद अहिंसा पर प्रवचन दे रहा हो। जितना बुरा हाल किसानों का भाजपा के समय हुआ है। उतना कभी नहीं हुआ है। आगे कहा कि पंजाब में किसान आमरण अनशन पर बैठे हैं।  मोदी जी से कहिए उनसे बात करें। किसानों से राजनीति करना बंद करो। भाजपा के राज में किसानों पर गोलियां, लाठियां चलाई गयी हैं। 

अरविंद केजरीवाल ने भी किया एक्स पर पोस्ट साझा
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट लिखते हुए कहा कि पंजाब में किसान कई दिनों से धरने और अनिश्चित अनशन पर बैठे हैं। इनकी वही मांगे हैं जो केंद्र सरकार ने तीन साल पहले मान ली थी लेकिन अभी तक लागू नहीं की। बीजेपी सरकार अब अपने वादे से मुकर गई। बीजेपी सरकार किसानों से बात तक नहीं कर रही। उनसे बात तो करो।

आगे कहा कि हमारे ही देश के किसान हैं। बीजेपी को इतना ज्यादा अहंकार क्यों है कि किसी से बात भी नहीं करते? पंजाब में जो किसान अनिश्चित अनशन पर बैठे हैं, भगवान उन्हें सलामत रखें लेकिन यदि उन्हें कुछ होता है तो इसके लिए बीजेपी जिम्मेदार होगी। देशभर के किसानों की जानकारी के लिए मैं बता दूं कि जो तीन काले कानून केंद्र ने तीन साल पहले किसानों के आंदोलन की वजह से वापिस लिए थे, उन्हें “पॉलिसी” कहकर केंद्र सरकार पिछले दरवाजे से दोबारा लागू करने की तैयारी कर रही है। इस पॉलिसी की कॉपी उनके विचार जानने के लिए केंद्र ने सभी राज्यों को भेजी है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखी थी चिट्ठी
बता दें कि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली की मुख्यमंत्री को चिटठ्ठी लिखी है। उन्होंने दिल्ली के किसानों की हालत पर दुख और चिंता जताई। उन्होंने कहा कि बहुत दुख के साथ लिख रहा हूं। आपने कभी भी दिल्ली के किसानों के हित में उचित निर्णय नहीं लिए हैं। केंद्र सरकार की किसान हितैषी योजनाओं को भी आपकी सरकार ने दिल्ली में लागू होने से रोका है। आपकी सरकार को किसानों से कोई हमदर्दी नहीं है। आज दिल्ली के किसान परेशान और चिंतित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed