Delhi Election: 'बार-बार चुनाव आयोग की छवि खराब करने की कोशिश', EC ने कहा- कानून के तहत काम कर रहे अधिकारी
दिल्ली चुनाव के बीच चुनाव आयोग ने एक पोस्ट साझा किया है। जिसमें लिखा है कि दिल्ली चुनाव में आयोग की छवि खराब करने की कोशिश की गई है। कानून के तहत 1.5 लाख अधिकारी काम कर रहे हैं। बार-बार चुनाव आयुक्त पर निशाना साधा जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में विधानसभा चुनाव के बीच चुनाव आयोग का बड़ा बयान सामने आया है। राजनीतिक दलों के द्वारा चुनाव आयोग पर लगाए जा रहे आरोपों का जवाब दिया गया है। चुनाव आयोग ने कहा कि तीन सदस्यीय आयोग ने सामूहिक रूप से चुनावों में चुनाव आयोग को बदनाम करने के लिए बार-बार जानबूझकर दबाव बनाने की रणनीति पर ध्यान दिया।
आगे कहा कि लोगों को लगता है कि जैये ये एक एकल सदस्यीय निकाय है। लेकिन इसने संवैधानिक संयम बरतने का निर्णय लिया गया है। इस तरह के आक्षेपों को बुद्धिमत्तापूर्वक, धैर्यपूर्वक सहन किया है और इससे प्रभावित नहीं हुआ है।
The 3-member Commission collectively noted repeated deliberate pressure tactics to malign ECI in Delhi Elections,as if it is a single member body & decided to have constitutional restraint, absorbing such outbursts with sagacity, stoically & not to be swayed by such insinuations
— Election Commission of India (@ECISVEEP) February 4, 2025
'चुनाव आयोग के 1.5 लाख कर्मचारी कर रहे काम'
चुनाव आयोग ने एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि दिल्ली चुनाव में राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों की ओर से उठाए गए मुद्दों पर 1.5 लाख से अधिक अधिकारी काम कर रहे हैं। उठाए गए मुद्दों पर कार्रवाई की जा रही है, जो निष्पक्ष और गैर-पक्षपातपूर्ण हो रही है। सारे अधिकारी मजबूत प्रक्रियाओं और एसओपी के तहत काम कर रहे हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि आम आदमी पार्टी की ओर से लगातार चुनाव आयोग के कार्य पर सवाल उठाए जा रहे हैं। ताजा मामला दिल्ली में आचार संहिता को लेकर है। जहां सीएम आतिशी ने भाजपा समर्थकों की आयोग से शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सीएम आतिशी के खिलाफ ही मामला दर्ज कर लिया और वहीं भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी के बेटे के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कर ली। जिसके बाद मुख्यमंत्री आतिशी और राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कार्रवाई पर सवाल उठाए।
सीएम आतिशी ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए सवाल
सीएम आतिशी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि चुनाव आयोग भी गजब है। रमेश बिधूड़ी के परिवार के सदस्य खुले-आम आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं। उन पर कोई एक्शन नहीं है। मैंने शिकायत की, पुलिस और चुनाव आयोग को बुलाया। इन्होंने मेरे ऊपर केस दर्ज कर दिया। राजीव कुमार जी आप चुनावी प्रक्रिया कि कितनी धज्जियां उड़ायेंगे।
चुनाव आयोग भी ग़ज़ब है!
— Atishi (@AtishiAAP) February 4, 2025
रमेश बिधूड़ी जी के परिवार के सदस्य खुले-आम आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं। उन पर कोई एक्शन नहीं।
मैंने शिकायत कर के पुलिस और @ECISVEEP को बुलाया, और इन्होंने मेरे ऊपर केस दर्ज कर दिया!
राजीव कुमार जी: आप चुनावी प्रक्रिया कि कितनी धज्जियां उड़ायेंगे https://t.co/UlRiBzbELV
केजरीवाल ने चुनाव आयोग पर कसा तंज
वहीं अरविंद केजरीवाल ने लिखा कि खुलेआम गुंडागर्दी के खिलाफ शिकायत करने पर दिल्ली की मुख्यमंत्री के खिलाफ चुनाव आयोग ने पुलिस केस किया। तो अब दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग का ये ऑफिशियल स्टैंड है।
खुले आम हो रही गुंडागर्दी के ख़िलाफ़ शिकायत करने पर दिल्ली की मुख्यमंत्री के ख़िलाफ़ चुनाव आयोग ने पुलिस केस किया।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) February 4, 2025
तो अब दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग का ये official stand है-
दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग का “काम” आम आदमी पार्टी के ख़िलाफ़ ख़ुद गुंडागर्दी करना, बीजेपी की… https://t.co/9dQ3sTcsuZ
आतिशी पर कार्रवाई करने पर आप ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री आतिशी पर एफआईआर दर्ज होने पर आम आदमी पार्टी चुनाव आयोग के ऊपर सवाल उठा रही है। सीएम आतिशी, मनीष सिसोदिया और दुर्गेश पाठक ने चुनाव आयोग पर निशाना साधा। सीएम आतिशी ने कहा कि मुख्यमंत्री आतिशी ने पीसी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा आचार संहिता की धज्जियां उड़ा रही है। साइलेंट पीरियड में रमेश बिधूड़ी के परिवार के लोग और कार्यकर्ता झुग्गियों के लोगों को धमका रहे थे। कानून के मुताबिक, किसी भी अन्य विधानसभा का कोई भी व्यक्ति किसी दूसरी विधानसभा में नहीं जा सकता है। हमने दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग से इसकी शिकायत की थी। लेकिन पुलिस ने इनके खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया।
आचार संहिता की धज्जियां उड़ा रही BJP‼️
— AAP (@AamAadmiParty) February 4, 2025
♦️ Silence Period में रमेश बिधूड़ी के परिवार के लोग और कार्यकर्ता झुग्गियों के लोगों को धमका रहे थे
♦️ कानून के मुताबिक Silence Period में किसी भी अन्य विधानसभा का कोई भी व्यक्ति किसी दूसरी विधानसभा में नहीं जा सकता है
♦️ हमने दिल्ली… pic.twitter.com/mzNFhEib2T