फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Election 2025 PCR equipped with cameras will be deployed at sensitive booths

Delhi Election 2025: संवेदनशील बूथों पर तैनात रहेगी कैमरे से लैस पीसीआर, चुनाव को लेकर चाक चौबंद सुरक्षा

Fri, 31 Jan 2025 07:34 AM IST
विजय पुंडीर पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 31 Jan 2025 07:34 AM IST
सार

संवेदनशील पुलिस स्टेशन लोकशन (परिसर) (पीएसएल) पर पीसीआर वैन का ठहराव होगा, जबकि अन्य पुलिस स्टेशन में पीएसएल के एरिया में पीसीआर वैन पेट्रोलिंग करती रहेंगी।

विज्ञापन
Delhi Election 2025 PCR equipped with cameras will be deployed at sensitive booths
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव के लिए मतदान वाले दिन दिल्ली पुलिस सुरक्षा में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती है। दिल्ली पुलिस, अर्द्धसैनिक बल व होम गार्ड के अलावा अब दिल्ली पुलिस ने पीसीआर वैन को भी सुरक्षा में तैनात किया है।
विज्ञापन


संवेदनशील पुलिस स्टेशन लोकशन (परिसर) (पीएसएल) पर पीसीआर वैन का ठहराव होगा, जबकि अन्य पुलिस स्टेशन में पीएसएल के एरिया में पीसीआर वैन पेट्रोलिंग करती रहेंगी। पीएसएल के चारों तरफ आधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। कैमरों ने पीएसएल पर नजर रखना शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की पीसीआर यूनिट के पुलिस उपायुक्त पंकज कुमार ने बताया कि सभी पीसीआर वैन को विस चुनावों की सुरक्षा में लगाया गया है। उन्होंने बताया कि संवेदनशील व अति संवेदनशील पीएसएल  पर पीसीआर वैन का एक प्वाइंट बनाया जाएगा और पीसीआर वैन उस पाइंट पर खड़ी रहेगी। बाकी पीएसएल पर पीसीआर वैन चारों तरफ घूमती रहेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये पीसीआर वैन कॉल भी अटेंड करेंगी। पीसीआर वैन की लोकेशन ली जाएगी। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पूरी दिल्ली में 471 संवेदनशील व अति संवेदनशील पीएसएल हैं। 

मतदान केंद्रों की सुरक्षा की दृष्टि से उठाए गए कदम
  • पोलिंग स्टेशन में आने वाले सभी मतदाताओं की 100 प्रतिशत फिजिकल चेकिंग होगी। 
  • सभी जगहों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी
  • सीसीटीवी कैमरे पीएसएल के बाहर व अंदर, कंट्रोल रूम व मॉनिटरिंग कमरे में लगाए गए हैं।
  • मतदान करने वाले लोगों को छोड़कर अन्य लोगों को पीएसएल से 200 मीटर दूर रखा जाएगा। 
  • जिस पीएसएल में 1300 से ज्यादा मतदाता हैं वहां अतिरिक्त पोलिंग स्टाफ की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed