Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Election 2025 Low voter turnout in Muslim majority and reserved seats

Delhi Election: मुस्लिम बाहुल्य व आरक्षित सीटों पर कम मतदान से बढ़ीं धड़कनें, यहां वोटिंग में सबसे अधिक गिरावट

Thu, 06 Feb 2025 10:24 AM IST
शाहरुख खान मोहम्मद बिलाल, अमर उजाला, नई दिल्ली
मोहम्मद बिलाल, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 06 Feb 2025 10:24 AM IST
सार

मुस्लिम बाहुल्य और आरक्षित सीटों पर कम मतदान से धड़कनें बढ़ गई हैं। कुछ सीटों पर सबसे ज्यादा वोटिंग प्रतिशत में गिरावट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
Delhi Election 2025 Low voter turnout in Muslim majority and reserved seats
Delhi Election 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली विधानसभा चुनाव में मुस्लिम बाहुल्य और आरक्षित सीटों पर मतदान प्रतिशत में 2020 की तुलना में गिरावट देखी गई है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, 2020 की तुलना में 2025 में कई सीटों पर मतदान कम हुआ, जबकि कुछ सीटों पर मामूली वृद्धि दर्ज की गई। 
विज्ञापन


आरक्षित सीटों की बात करें तो 2020 की तुलना में 2025 में लगभग सभी सीटों पर मतदान प्रतिशत में गिरावट आई है। सबसे अधिक गिरावट करोल बाग सीट पर देखी गई। वहीं, मुस्लिम बाहुल्य ओखला सीट पर सबसे अधिक गिरावट देखी गई। कम मतदान ने राजनीतिक दलों की धड़कन बढ़ गई है। 
विज्ञापन


2013 के चुनाव में आप की एंट्री से पहले आरक्षित सीटों पर कांग्रेस का कब्जा रहा था। 1993 में 13 आरक्षित सीटों में से आठ भाजपा और पांच पर कांग्रेस प्रत्याशी जीते थे। तब भाजपा ने सरकार बनाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


1998 में 12 आरक्षित सीटों पर कांग्रेस को जीत मिली थी। तब कांग्रेस ने सरकार बनाई थी। 2003 में कांग्रेस 10 सीटों पर जीती थी। दो सीटों पर भाजपा को जीत मिली थी। तब कांग्रेस ने सरकार बनाई थी। 
Trending Videos

2008 में कांग्रेस ने 9, भाजपा ने 2, बसपा ने एक सीट पर जीत हासिल की। तब कांग्रेस ने सरकार बनाई थी। 2013 में आप को 9, भाजपा को 2 और कांग्रेस को एक सीट पर जीत मिली थी। आप-कांग्रेस ने गठबंधन सरकार बनाई थी। 2015 और 2020 में सभी सीटों पर आप जीती थी।

आरक्षित सीट जीतने वाली पार्टी ने बनाई सरकार 
आरक्षित सीट पर मतदान 
सीट 2013 2015 2020 2025 
सुल्तानपुर माजरा 65.8 67.90 63.88 60.25 
मंगोलपुरी 69.31 71.78 66.48 64.81 
करोल बाग 66.30 67.15 61.16 54.55 
पटेल नगर 65.37 67.94 61.00 58.07 
मादीपुर 67.37 70.93 65.79 63.00 
देवली 63.89 67.94 63.53 59.30 
अंबेडकर नगर 68.30 69.47 64.29 59.47 
त्रिलोकपुरी 67.07 71.57 66.67 65.12 
कोंडली 67.07 69.99 67.30 62.90 
सीमापुरी 71.38 72.89 68.48 65.27 
गोकलपुर 71.16 73.46 70.92 68.29 
बवाना 60.52 61.46 61.97 59.42 


 

मुस्लिम बाहुल्य सीट पर मतदान 
सीट 2013 2015 2020 2025 
मुस्तफाबाद 70.87 70.44 70.75 69.00 
सीलमपुर 67.33 71.62 71.42 68.70 
बल्लीमारान 67.84 69.16 71.64 63.87 
ओखला 61.15 60.91 58.97 54.90 
बाबरपुर 65.21 66.11 65.77 65.99 
चांदनी चौक 64.75 65.36 61.43 55.96 
मटिया महल 66.80 66.76 69.30 65.10 
सदर बाजार 71.18 71.92 66.80 60.40
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed