फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Election 2025 AAP releases third list tarun Yadav Najafgarh

Delhi Election 2025: आप की तीसरी सूची जारी, कैलाश गहलोत की सीट पर दो दिन पहले पार्टी में आए पार्षद पति को टिकट

Fri, 13 Dec 2024 03:40 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 13 Dec 2024 03:40 PM IST
सार

दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। नजफगढ़ से आप ने तरुण यादव को टिकट दिया है।

विज्ञापन
Delhi Election 2025 AAP releases third list tarun Yadav Najafgarh
अरविंद केजरीवाल - फोटो : X/AAP

विस्तार

दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव हैं। चुनाव की तारीखों का एलान भी जल्द होने वाला है। चुनावी तैयारी के बीच आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी। तीसरी सूची में सिर्फ एक नाम की घोषणा की है। आम आदमी पार्टी ने नजफगढ़ से तरुण यादव को टिकट दिया है। 

विज्ञापन

 


दो दिन पहले पार्षद पत्नी के साथ तरुण यादव आप में हुए थे शामिल
समाजसेवी तरुण यादव पार्षद पत्नी के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। सांसद संजय सिंह ने उन्हें टोपी और पटका पहनाकर सदस्यता दिलाई थी। इस मौके पर संजय सिंह ने कहा था कि चुनाव में बहुत से लोगों ने आप में शामिल होकर अभियान को मजबूती देने और केजरीवाल का साथ निभाने का संकल्प लिया है। दंपती के आने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी। तरुण यादव एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में काफी लोकप्रिय हैं।
विज्ञापन

दूसरी लिस्ट में इन उम्मीदवारों को आप ने दिया टिकट
बीते दिनों दिल्ली में आम आदमी पार्टी की पीएसी की बैठक हुई। बैठक में 20 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की थी। पार्टी ने मनीष सिसोदिया को इस बार जंगपुरा से चुनाव में उतारा है। वहीं राखी बिड़ला मादीपुर से चुनाव लड़ रही हैं। अवध ओझा पटपड़गंज से, शाहदरा से जितेंद्र सिंह शंटी को चुनावी मैदान में उतारा है।

आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए जारी की 20 उम्मीदवारों की सूची...
1. नरेला से दिनेश भारद्वाज
2. तिमारपुर से सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू
3. आदर्श नगर से मकेश गोयल
4. मुंडका से जसबीर कराला
5. मंगोलपुरी से राकेश जाटव धर्मरक्षक
6. रोहिणी से प्रदीप मित्तल
7. चांदनी चौक से पुनरदीप सिंह साहनी
8. पटेल नगर से परवेश रतन
9. मादीपुर से राखी बिड़ला
10. जनकपुरी से प्रवीन कुमार
11. बिजवासन से सुरेंद्र भारद्वाज
12. पालम से जोगिंदर सोलनकी
13. जंगपुरा से मनीष सिसोदिया
14. देवली से प्रेम कुमार चौहान
15. त्रिलोकपुरी से अंजना पारचा
16. पटपड़गंज से अवध ओझा
17. कृष्णा नगर से विकास बग्गा
18. गांधी नगर से नवीन चौधरी
19. शाहदरा से पद्मश्री जितेंद्र सिंह शंटी
20. मुस्तफाबाद से आदिल अहमद खान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed