अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के अध्यक्ष आप में शामिल, केजरीवाल ने लॉन्च की वेबसाइट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में चुनाव प्रचार अपने चरम पर है, सभी राजनीतिक पार्टियां ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं तक पहुंचने की कोशिश कर रही हैं। इसी बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक आरविंद केजरीवाल ने मतदाताओं तक पहुंचने के लिए 'केजरीवाल आपके द्वार' वेबसाइट लॉन्च की है।
इसी मौके पर दिल्ली , अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ राज्य प्रमुख संजय गहलोत, आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए है। उन्होंने 'केजरीवाल आपके द्वार' वेबसाइट लांच के मौके पर अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
Delhi: Sanjay Gehlot, Akhil Bharatiya Safai Majdoor Sangh state chief, joins AAP in presence of CM Arvind Kejriwal. CM says, "He has been fighting for rights of sanitation workers&staged strikes against our govt. He has realized that AAP can ensure that workers get their rights". pic.twitter.com/VMlnBT8a84
विज्ञापन विज्ञापन
— ANI (@ANI) January 27, 2020
इस मौके पर केजरीवाल ने कहा कि संजय हमेशा सफाई कर्मचारियों के अधिकारों की अवाज उठाते रहे हैं। उन्होंने हमारी सरकार के खिलाफ भी कई धरना प्रदर्शन किए हैं। उन्होंने महसूस किया है कि आम आदमी पार्टी ही यह सुनिश्चित कर सकती है कि श्रमिकों को उनका अधिकार मिले।