फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Election 2020: adequate arrangements made in Shaheen Bagh

दिल्ली में मतदान की सभी तैयारियां पूरी, शाहीन बाग को लेकर अतिरिक्त सतर्कता

Fri, 07 Feb 2020 07:31 PM IST
अमित मंडल चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Fri, 07 Feb 2020 07:31 PM IST
विज्ञापन
Delhi Election 2020: adequate arrangements made in Shaheen Bagh
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार 8 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा इंतजाम कड़े करने के साथ ही शाहीन बाग तथा अन्य संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन


दिल्ली में 1.47 करोड़ मतदाता हैं और इस चुनावी मुकाबले में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस प्रमुख रूप से मैदान में हैं। मतदान से कुछ दिन पहले ही कांग्रेस और भाजपा ने अपना प्रचार अभियान बड़े आक्रामक तरीके से चलाया। 
विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि शाहीन बाग में चल रहे संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) विरोधी प्रदर्शनों के मद्देनजर दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय ने क्षेत्र के तहत पड़ने वाले सभी पांच मतदान केंद्रों को संवेदनशील की श्रेणी में रखा है और मतदाताओं में विश्वास भरने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रणबीर सिंह ने यह बात दोहराई कि क्षेत्र में पैनी नजर है और जिन क्षेत्रों में मतदान गतिविधियां होंगी, वहां कोई अवरोध नहीं है। इसलिए मतदाताओं को किसी तरह की समस्या का सामना नहीं करना होगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली चुनाव में 1,47,86,382 लोगों को मतदान का अधिकार है जिनमें से 2,32,815 मतदाता 18 से 19 साल के आयुवर्ग के हैं।

चुनाव के लिए तीन सप्ताह से अधिक समय तक चला तूफानी प्रचार गुरूवार को शाम छह बजे थम गया। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए 672 उम्मीदवार मैदान में हैं। 

विशेष पुलिस आयुक्त प्रवीर रंजन ने बताया कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की 190 कंपनियों को सुरक्षा कारणों से तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि जहां तक संवेदनशील मतदान केंद्रों की बात है तो 516 जगहों पर 3704 बूथ इस श्रेणी में आते हैं।

इस बार चुनाव में मोबाइल एप्प, क्यूआर कोड, सोशल मीडिया इंटरफेस जैसी तकनीकों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। दिल्ली के 11 जिलों की एक-एक विधानसभा सीट चुनी गयी हैं जिन पर मतदाता मतदान पर्ची बूथ पर नहीं लाने की स्थिति में स्मार्टफोन के जरिये हेल्पलाइन एप्प से क्यूआर कोड प्राप्त कर सकता है।

इनमें सुल्तानपुर माजरा, सीलमपुर, बल्लीमारान, बिजवासन, त्रिलोकपुरी, शकूर बस्ती, नई दिल्ली, रोहतास नगर, छतरपुर, राजौरी गार्डन और जंगपुरा हैं।

पुलिस भी सतर्क
 
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नोडल अफसर नियुक्त शरत कुमार सिन्हा ने जानकारी दी कि दिल्ली में 99120 लीटर अवैध शराब, 774 किलो ड्रग्स, 504 अवैध हथियार, 730 युद्ध सामग्री जब्त किए गए हैं और 7458 लाइसेंसी हथियार जमा कराए गए हैं।  

शाहीन बाग में वोटिंग तैयारी के सवाल पर सिन्हा ने कहा कि न सिर्फ शाहीन बाग बल्कि जहां भी हालात थोड़े कठिन हैं वहां पूरी तैयारी की गई है। 
 

बता दें कि शाहीन बाग में 15 दिसंबर 2019 से नागरिकता कानून और प्रस्तावित एनआरसी के विरोध में धरना प्रदर्शन चल रहा है। इसके चलते दिल्ली से नोएडा को जोड़ने वाला कालिंदी कुंज मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है। इससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है। वहीं, प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक सीएए वापस नहीं ले लिया जाता उनका धरना जारी रहेगा।
 
दिल्ली में 8 फरवरी को मतदान

बता दें कि दिल्ली में 8 फरवरी को मतदान है। इसे लेकर सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी है। दिल्ली में कुल एक करोड़ 46 लाख वोटर हैं। इसमें 80.55 लाख पुरुष वोटर हैं और 66.35 महिला वोटर हैं। यहां इस बार भी मुकाबला तीन दलों आप, भाजपा और कांग्रेस के बीच है। 


2015 के चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 70 में से 67 सीट जीतकर एतिहासिक जीत दर्ज की थी। इन चुनावों में आम आदमी पार्टी के लिए बड़ी चुनौती होगी कि वह अपनी कितनी सीटें बचा पाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed