{"_id":"666f850b909cabab18002918","slug":"delhi-eid-namaz-offered-in-jama-masjid-people-congratulated-each-other-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : जामा मस्जिद में अदा की गई ईद की नमाज, लोगों ने दी एक-दूसरे को बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : जामा मस्जिद में अदा की गई ईद की नमाज, लोगों ने दी एक-दूसरे को बधाई
Mon, 17 Jun 2024 06:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 17 Jun 2024 06:23 AM IST
विज्ञापन
ईद की नमाज...
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली की जामा मस्जिद में ईद की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी। नमाज के लिए लोगों मे सवेरे से ही मस्जिद में आना शुरू कर दिया था। ईद के कारण आसपास का इलाका और बाजार गुलजार हैं।
विज्ञापन
ईद-उल-अजहा से ठीक पहले रविवार शाम को दिल्ली के तमाम बाजारों में लोगों की खासी भीड़ देखने को मिली। सोमवार से शुरू होने वाला ईद-उल-अजहा का त्योहार बुधवार शाम तक मनाया जाएगा लिहाजा बाजार गुलजार हैं। जामा मस्जिद में ईद-उल-अजहा की नमाज सुबह छह बजे, वहीं फतेहपुरी मस्जिद में सवा सात बजे अदा की जाएगी।#WATCH | Delhi: Devotees offer Namaz at the Jama Masjid on the occasion of Eid Al Adha festival. pic.twitter.com/OnufmNVisx
— ANI (@ANI) June 17, 2024विज्ञापन
विज्ञापन
इस मौके पर फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम डॉ. मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने कहा कि बकरीद को हमें मिल-जुलकर मनाना है। त्योहार खुशी मनाने के लिए होते हैं, उससे किसी को तकलीफ हो तो यह बेमानी है। कुर्बानी करते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि किसी को उससे तकलीफ न हो।
हुकूमत की गाइड लाइंस को ध्यान में रखकर ही जानवरों की कुर्बानी दें। ईद-उल-अजहा के मौके पर पुरानी दिल्ली के बाजारों में खासी रौनक है। कल बच्चे अपने माता-पिता के साथ बाजारों में सामान खरीदते नजर आए। रातभर पुरानी दिल्ली के बाजार में लोगों की भारी भीड़ जुटी रही और आज तो रौनक रहेगी ही।
#WATCH | Delhi: BJP Leader Mukhtar Abbas Naqvi offers Namaz at Dargah Panja Sharif on the occasion of Eid Al Adha pic.twitter.com/bVcNW9Ec6K
— ANI (@ANI) June 17, 2024
भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने दिल्ली के दरगाह पंजा शरीफ में ईद-उल-अजहा के मौके पर नमाज अदा की।