फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi education system National Commission for Protection of Child Rights wrote a letter to Chief Secretary regarding condition of schools

दिल्ली: स्कूलों की स्थिति को लेकर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने मुख्य सचिव को लिखा पत्र, जताई ये चिंता

Wed, 13 Apr 2022 04:56 PM IST
आकाश दुबे एएनआई, दिल्ली
एएनआई, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 13 Apr 2022 04:56 PM IST
सार

एनसीपीसीआर के प्रमुख प्रियंक कानूनगो ने मुख्य सचिव को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने कहा है कि कई स्कूलों का दौरा करने के बाद देखा गया है कि सरकारी स्कूलों का इंफ्रास्ट्रक्चर अच्छा नहीं है। उनमें से कई स्कूलों में प्रमुख (एचओएस) का पद खाली था। सरकार को इस पर अपनी तथ्यात्मक स्थिति बताने को कहा है।

विज्ञापन
Delhi education system National Commission for Protection of Child Rights wrote a letter to Chief Secretary regarding condition of schools
प्रियंक कानूनगो - फोटो : ANI

विस्तार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्कूलों की स्थिति को लेकर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) के प्रमुख प्रियंक कानूनगो ने मुख्य सचिव को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने कहा है कि कई स्कूलों का दौरा करने के बाद देखा गया है कि उनमें से कई स्कूलों में प्रमुख (एचओएस) का पद खाली था। सरकार को इस पर अपनी तथ्यात्मक स्थिति पेश करने को कहा है।

विज्ञापन


साथ ही कहा गया है कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों का इंफ्रास्ट्रक्चर अच्छा नहीं है। निरीक्षण के दौरान ऐसी इमारतें मिलीं जहां पढ़ाना छात्रों के जीवन के लिए खतरनाक हो सकता है। इसके अलावा कहा है कि व्यावसायिक प्रशिक्षण के लिए लड़कियों को केवल सिलाई सिखाई जा रही थी, इससे लैंगिक असमानता का भाव उत्पन्न होता है। लोग निजी स्कूलों पर ज्यादा निर्भर हैं।  
विज्ञापन


वहीं दिल्ली सरकार को एनसीपीसीआर को के पत्र पर आप विधायक आतिशी ने कहा कि हमने प्रधानाचार्यों की भर्ती के लिए कई बार अनुरोध किए। यूपीएससी ने अभी तक फाइलों को स्थानांतरित नहीं किया है। हमने एनसीपीसीआर से दिल्ली और अन्य राज्यों के स्कूलों का भी निरीक्षण करने का आग्रह किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed