फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi education model will be discussed on the global stage

वैश्विक पटल पर दिल्ली के शिक्षा मॉडल की होगी चर्चा

Sat, 11 Dec 2021 11:40 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Sat, 11 Dec 2021 11:40 AM IST
सार

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया दुबई में तीन दिवसीय रिवायरड शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा। दिल्ली सरकार की ओर से शिक्षा में किए गए अभिनव प्रयोगों से दुनियाभर के नेताओं को अवगत कराऐंगे।

विज्ञापन
Delhi education model will be discussed on the global stage
मनीष सिसोदिया - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली सरकार शिक्षा में किए जा रहे अभिनव प्रयोगों से दुनियाभर के नेताओं को अवगत कराएगी। दिल्ली के शिक्षा मॉडल पर चर्चा करने के लिए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया तीन दिवसीय रिवायरड शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए दुबई जा रहे हैं। वहां सिसोदिया विशेष रुप से हाई पॉवर पैनल चर्चा में एस्टोनिया, इटली, बांग्ला देश और सऊदी अरब केशिक्षा मंत्रियों के साथ दिल्ली सरकार के माइंडसेट करिकुलम पर चर्चा करेंगे। इस दौरान ब्रिटेन के मंत्री माइक फ्रीर के साथ दिल्ली-ब्रिटेन के बीच शिक्षा के आदान-प्रदान को लेकर द्विपक्षीय पार्टनरशिप को लेकर भी चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन

 

उच्च शिक्षा निदेशक रंजना देशवाल भी शामिल होंगी

दिल्ली सरकार के अनुसार दिल्ली के शिक्षा मॉडल की चर्चा अब देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में हो रही है। विश्व के सभी देश दिल्ली एजुकेशन मॉडल और यहाँ एजुकेशन में किए गए नए-नए इनोवेशन को जानना चाहते हैं। दुबई में हो रहे शिखर सम्मलेन में उपमुख्यमंत्री के साथ शिक्षा सचिव एच राजेश प्रसाद, शिक्षा निदेशक हिमांशु गुप्ता व उच्च शिक्षा निदेशक रंजना देशवाल भी शामिल होंगी।

विज्ञापन

 

एक्सपो 2020 दुबई के साथ मिलकर किया जा रहा

यह शिखर सम्मलेन दुबई केयर्स के द्वारा एक्सपो 2020 दुबई के साथ मिलकर किया जा रहा है।  इसका उद्देश्य वैश्विक नेताओं, शिक्षाविदों, नीति निर्माताओं एवं संस्थानों को साथ लाकर शिक्षा में अपनाए जा रहे नवाचारों और वर्तमान की जरूरतों को देखते हुए भविष्य की शिक्षा पर चर्चा करना है। सम्मेलन में दुनियाभर से आए शिक्षाविदों, संस्थानों, ब्यूरोक्रेट्स, नीति-निर्माताओं और राजनेताओं के साथ दिल्ली के शिक्षा मॉडल में अपनाए गए नए इनोवेशन व माइंडसेट करिकुलम को साझा किया जाएगा।  दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था में तीन माइंडसेट करिकुलम की शुरुआत की गई, इनमें हैप्पीनेस माइंडसेट करिकुलम, एंत्रप्रेन्योरशिप माइंडसेट करिकुलम व देशभक्ति करिकुलम शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed