फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Education Minister Manish Sisodia and Union Minister of State for Education face to face on the issue of school education

ट्विटर वॉर: स्कूली शिक्षा के मुद्दे पर सिसोदिया और केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री आमने-सामने, अन्नपूर्णा देवी ने लिखा-आपका पैबंद दिख गया, तो 'आप' खफा हुए...

Sat, 04 Jun 2022 08:13 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 04 Jun 2022 08:13 AM IST
सार

सिसोदिया के बयान पर पलटवार करते हुए केंद्रीय स्कूली शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी ने ट्वीट कर कहा कि दरअसल, नेशनल अचीवमेंट सर्वे 2021 की रिपोर्ट में दिल्ली का प्रदर्शन कई विषयों में, कई कक्षाओं में राष्ट्रीय औसत की तुलना में बेहद खराब रहा। कुछ मामलों में तो ये बॉटम लाइन पर संघर्ष कर रहे हैं।

विज्ञापन
Delhi Education Minister Manish Sisodia and Union Minister of State for Education face to face on the issue of school education
मनीष सिसोदिया और केंद्रीय स्कूली शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के नेशनल अचीवमेंट सर्वे (एनएसए) रिपोर्ट 2021 में स्कूली शिक्षा के हालात पर उठा बवाल शिक्षा मंत्रियों की कांफ्रेंस के बाद अब ट्विटर पर केंद्रीय स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री और दिल्ली के शिक्षा मंत्री आमने सामने आ गए हैं। 
विज्ञापन


शिक्षा मंत्रियों की कांफ्रेस में दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने गुजरात के सरकारी स्कूलों पर ट्वीट के माध्यम से कटाक्ष किया था। उन्होंने लिखा कि आज जनसंवाद में लोगों ने खुलकर बोला कि 27 साल में गुजरात में सरकारी स्कूलों को बीजेपी ने बर्बाद कर दिए। सरकारी स्कूल बंद करके प्राइवेट स्कूलों को बढ़ावा दिया। 
विज्ञापन


यहां तक कि जिन नेताओं को सरकारी स्कूल ठीक करवाने थे उन्होंने खुद अपने प्राइवेट स्कूल खोल लिए। इससे पहले पंजाब की आप सरकार ने एनएसए रिपोर्ट में पंजाब के सरकारी स्कूलों का रिजल्ट बेहतर आने पर सवाल उठाया था। पंजाब सरकार का कहना था कि स्कूल इतना बेहतर प्रदर्शन नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिसोदिया के बयान पर पलटवार करते हुए केंद्रीय स्कूली शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी ने ट्वीट कर कहा कि दरअसल,नेशनल अचीवमेंट सर्वे 2021 की रिपोर्ट में दिल्ली का प्रदर्शन कई विषयों में, कई कक्षाओं में राष्ट्रीय औसत की तुलना में बेहद खराब रहा। कुछ मामलों में तो ये बॉटम लाइन पर संघर्ष कर रहे हैं।


करोड़ों के विज्ञापन पोतकर चमकाए गए चेहरे पर दाग दिख गया, तो अब ये एनएसए को दोष दे रहे हैं। दूसरे ट्वीट में मंत्री ने लिखा कि दिल्ली सरकार की समस्या यह है कि इन्होंने काम कम किया,प्रचार ज्यादा,खासकर शिक्षा के क्षेत्र में।आत्ममुग्धता लाईलाज बीमारी है, जिससे 'आप' ग्रसित हैं। धूल 'आप' के चेहरे पे है और 'आप' आईने को दोष दिए जा रहे हैं। एनएसए ने जो दिखा, वही दिखाया। आपका पैबंद दिख गया, तो 'आप' खफा हुए जा रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed