{"_id":"61151a8b8ebc3e7592129af0","slug":"delhi-drugs-smuggler-arrested-with-one-point-five-crore-ganja-drugs-brought-from-andhra-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: आंध्र प्रदेश से लाकर दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई करता था गांजा, डेढ़ करोड़ का 75 किलो गांजा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: आंध्र प्रदेश से लाकर दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई करता था गांजा, डेढ़ करोड़ का 75 किलो गांजा बरामद
Thu, 12 Aug 2021 06:26 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 12 Aug 2021 06:26 PM IST
सार
अपराध शाखा डीसीपी मोनिका भारद्वाज के अनुसार अपराध शाखा की टीमें आंध्र प्रदेश से मादक पदार्थ लाकर दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई करने वाले गिरोहों की तलाश कर रही थीं।
विज्ञापन
बरामद गांजा (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश कर एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर बरौत, बागपत निवासी तन्नू रूहेला के कब्जे से 75 किलो मारिजुआना बरामद की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद मारिजुआना की कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये बताई जा रही है।
अपराध शाखा डीसीपी मोनिका भारद्वाज के अनुसार अपराध शाखा की टीमें आंध्र प्रदेश से मादक पदार्थ लाकर दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई करने वाले गिरोहों की तलाश कर रही थीं। इस दौरान एसीपी राजेश कुमार की टीम को सूचना मिली थी कि मादक पदार्थ तस्कर तन्नूम रूहेला मारिजुआना की खेप लकर झिलमिल औद्योगिक एरिया में आएगा।
एसीपी राजेश की देखरेख में इंस्पेक्टर आशीष दाहिमा की टीम ने यहां घेराबंदी कर टीचर कॉलोनी, दून पब्लिक स्कूल के पास, गुराना रोड, बरौत बागपत यूपी निवासी तन्नू रूहेला(25) को गिरफ्तार कर लिया। इसकी एसएक्स-4 कार से बढिय़ा क्वालिटी का 75 किलो मारिजुआना बरामद किया गया।
विज्ञापन
तन्नू रूहेला ने पूछताछ में बताया कि लोनी यूपी निवासी गुलजार के लिए एक वर्ष से काम कर रहा है। गुलजार ने ही उसे एसएक्स-4 कार दी थी और आंध्रप्रदेश से मारिजुआना लाने को कहा था। गुलजार के कहने पर जब वह मारिजुआना की खेप दिल्ली में किसी को देने आया तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार लिया।