फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Double Murder Case incident at midnight son and neighbors did not even get a clue

Delhi Double Murder Case: आधी रात को वारदात, बेटे व पड़ोसियों को भनक तक नहीं लगी; ये बात हज्म नहीं हो रही

Mon, 10 Apr 2023 07:54 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 10 Apr 2023 07:54 PM IST
सार

जिस जगह राधेश्याम का परिवार रहता है, वहां आसपास बड़ी संख्या में मुस्लिम परिवार रहते हैं।

विज्ञापन
Delhi Double Murder Case incident at midnight son and neighbors did not even get a clue
दिल्ली में बुजुर्ग दंपती की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रविवार रात 10.30 बजे तक सब कुछ सामान्य था। रवि पिता से मिलकर पहली मंजिल पर सोने के लिए चला गया। इसके बाद से सुबह के बीच बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। आधी रात को दंपती का कत्ल कर दिया गया, लेकिन बेटे और पड़ोसियों को वारदात की भनक तक नहीं लग पाई। यह बात पुलिस को हज्म नहीं हो रही है। फिलहाल पुलिस की कहानी राधे श्याम के करीबियों के आसपास घूम रही है।

विज्ञापन

वारदात को अंजाम देने के लिए बदमाशों ने घर के पिछले गेट का दरवाजा तोड़ा था। इस दौरान शोर जरूर हुआ होगा। वहीं जिस जगह राधेश्याम का परिवार रहता है, वहां आसपास बड़ी संख्या में मुस्लिम परिवार रहते हैं। फिलहाल रमजान का महीना चल रहा है और ज्यादातर लोग रातभर जागे रहते हैं। ऐसे में वारदात को अंजाम देना बहुत ही मुश्किल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को गली में कोई सीसीटीवी फुटेज भी बरामद नहीं हुआ है। ऐसे में वारदात में राधे श्याम के किसी करीबी परिजन का हाथ होने की आशंका जता रही है। पुलिस एक-एक कर परिजनों का बयान ले रही है। पुलिस का कहना बदमाश अच्छी तरह जानते थे कि घर में मोटी रकम रखी है। इस वजह से ही उनका कत्ल किया गया।

विज्ञापन

वहीं बदमाश राधे श्याम के बेटे के फ्लोर पर क्यों नहीं पहुंचे। रवि भी घर में पत्नी और बच्चे के साथ अकेला था। बदमाश चाहते तो वहां भी जाकर लूटपाट कर सकते थे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बदमाशों ने बस रवि के माता-पिता की हत्या कर लूटपाट की और फरार हो गए। यह सब पुलिस को हज्म नहीं हा रहा।

एक परिजन ने बताया कि कुछ माह पूर्व राधे श्याम ने अपने मकान का पिछला 50 गज का हिस्सा 50 लाख में खुर्शीद नामक बिल्डर को बेच दिया था। इसका बयाना पांच लाख रुपये आ गया था। बाकी पेमेंट होनी थी। यह सब कुछ इतना चुपचाप किया गया था कि राधे श्याम की बेटी मंजू और दामाद विपिन को नहीं पता था कि उन्होंने अपना आधा मकान बेच दिया है।

पड़ोसियों का दावा था कि राधे श्याम पिछले 30-35 सालों से उनके साथ रह रहे हैं, कभी उनसे किसी को कोई शिकायत नहीं हुई। वह बहुत खुश मिजाज थे। वहीं कुछ रिश्तेदार दबी जुबान में कह रहे थे कि एरिया में एक विशेष समुदाय की आबादी बढ़ने के बाद राधे श्याम यहां से मकान कहीं और लेना चाहते थे, लेकिन रवि इसके लिए तैयार नहीं था।

पुलिस इन सवालों के जवाब ढूंढने में लगी हुई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही हत्याकांड की इस गुत्थी से पर्दा उठा लिया जाएगा। दोनों पति-पत्नी के मोबाइल के सीडीआर निकाली जा रही है। उसके आधार पर आगे की पड़ताल की जा रही है। इस बात का भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि कैश की जानकारी किस-किस को थी।

2005 में बड़े बेटे सोनू की सड़क हादसे में हो गई थी मौत
राधे श्याम के परिवार में यह दूसरा बड़ा हुआ हुआ है। वर्ष 2005 में इनका बड़ा बेटा सोनू अपनी पत्नी को लेने के लिए बाइक से हापुड़ जा रहा था। लेकिन उसी दौरान डासना-मसूरी, गाजियाबाद में सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई थी। तभी से परिजन काफी दुखी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed