{"_id":"67ddce84817aaafc7b07557f","slug":"delhi-domestic-help-absconds-with-jewellery-and-cash-arrested-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : सात दिन पहले रखा था... घरेलू सहायक गहने और नकदी लेकर हुआ चंपत, पुलिस ने बिहार के मधुबनी से पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : सात दिन पहले रखा था... घरेलू सहायक गहने और नकदी लेकर हुआ चंपत, पुलिस ने बिहार के मधुबनी से पकड़ा
Sat, 22 Mar 2025 02:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 22 Mar 2025 02:09 AM IST
सार
आरोपी इस बात से अंजान था कि वह सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। पुलिस ने आरोपी को बिहार के मधुबनी स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है...
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आदर्श नगर में आढ़ती के घर से सहायक एक करोड़ रुपये के गहने और तीन लाख रुपये लेकर भाग गया। आरोपी इस बात से अंजान था कि वह सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। पुलिस ने आरोपी को बिहार के मधुबनी स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक करोड़ के गहने और 50 हजार रुपये बरामद कर लिए। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मधुबनी, बिहार निवासी नगेंद्र चौधरी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
जिला पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि पंकज बरेजा टैगोर रोड, आदर्श नगर में रहते हैं। वह आजादपुर मंडी में आढ़ती हैं। 17 मार्च को उन्होंने घर में चोरी होने की शिकायत की। पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह होली के दिन परिवार के साथ घूमने दिल्ली से बाहर गए थे।
विज्ञापन
उन्होंने नगेंद्र नाम के घरेलू सहायक को सात दिन पहले काम पर रखा था। नगेंद्र भी होली पर हरियाणा में रहने वाले रिश्तेदार के घर जाने की बात कहकर चला गया था। 17 मार्च को लौटने पर उन्होंने घर का सामान बिखरा हुआ पाया। घर की एक खिड़की टूटी हुई थी और घर से तीन लाख रुपये और लगभग एक करोड़ रुपये के सोने और चांदी के गहने गायब थे। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता के घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच में पुलिस ने 15 मार्च को एक व्यक्ति को सूटकेस लेकर घर से बाहर निकलते देखा। शिकायतकर्ता ने संदिग्ध की पहचान अपने घरेलू सहायक नागेंद्र के रूप में की। पुलिस ने घरेलू सहायक के दिल्ली और हरियाणा के ठिकानों पर दबिश दी। पूछताछ में पता चला कि आरोपी अपने गांव चला गया है। पुलिस की एक टीम ने बिहार के मधुबनी से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।