{"_id":"5f22c0f6841aa61c0b67a551","slug":"delhi-doctors-dying-of-corona-progressive-medicos-organisation-shows-concern-demand-health-insurance-for-health-workers","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टरों की मौत पर प्रोग्रेसिव मेडिकोज संस्था ने जताई चिंता,स्वास्थ्यकर्मियों को स्वास्थ्य बीमा देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टरों की मौत पर प्रोग्रेसिव मेडिकोज संस्था ने जताई चिंता,स्वास्थ्यकर्मियों को स्वास्थ्य बीमा देने की मांग
Thu, 30 Jul 2020 06:15 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 30 Jul 2020 06:15 PM IST
विज्ञापन
corona in india
- फोटो : पीटीआई
दिल्ली की प्रोग्रेसिव मेडिकोज और साइंटिस्ट फोरम ने संक्रमण से हो रही स्वास्थ्यकर्मियों की मौत पर चिंता व्यक्त की है। संस्था का कहना है कि स्वास्थ्यकर्मी लगातार कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में जरूरत है कि सभी कर्मियों को स्वास्थ्य बीमा की सुविधा दी जाए। इसमें संविदा पर काम कर रहे स्वास्थ्य कर्मियों को भी शामिल किया जाए।
विज्ञापन
संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरजीत सिंह ने कहा कि के इस समय डॉक्टर,नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ अग्रिम पंक्ति में खड़े होकर कोविड से जंग लड़ रहे हैं। बीते महीनों में कोरोना से कई डॉक्टरों की जान गई है।
विज्ञापन
संस्था की मांग है कि सभी स्वास्थ्य कर्मियों को स्वास्थ्य बीमा की सुविधा दी जाए। इसमें स्थाई और संविदा पर काम करने वाले स्टाफ को भी शामिल किया जाए। इसके अलावा डॉक्टरों को अस्पतालों में बेहतर सुविधा दी जाए और उनके काम के समय को घटाकर 6 घंटे किया जाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस मामलें में संस्था जल्द ही दिल्ली की सभी मेडिकल एसोसिएशन के साथ एक बैठक करेगी, जिसमें इन मांगों को लागू कराने के विषय में चर्चा की जाएगी। इन मांगों के विषय में केंद्र और दिल्ली सरकार को एक ज्ञापन भी दिया जाएगा।