फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Despite the ban building was being vandalized case registered against the landlord

Delhi: रोक के बावजूद इमारत में करा रहा था तोड़फोड़, मकान मालिक के खिलाफ केस दर्ज

Fri, 17 Nov 2023 08:04 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 17 Nov 2023 08:04 PM IST
सार

राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए सरकार की ओर जारी रोकथाम के बावजूद इमारत में तोड़फोड़ करा रहे एक मकान मालिक राफत इकबाल के खिलाफ दरियागंज थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
Delhi Despite the ban building was being vandalized case registered against the landlord
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए सरकार की ओर जारी रोकथाम के बावजूद इमारत में तोड़फोड़ करा रहे एक मकान मालिक राफत इकबाल के खिलाफ दरियागंज थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि राजधानी में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए निर्माण कार्य और जर्जर इमारतों के तोड़फोड़ पर पूरी तरह से रोक लगी हुई है। 

विज्ञापन


इस दौरान कुछ लोग चोरी छिपे इमारत का निर्माण कार्य कराते हैं, जिसको देखते हुए पुलिस निगरानी रख रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 15 नवंबर को दरियागंज थाने की पुलिस इलाके में गश्त कर रही थी। अंसारी रोड पर इमारत तोड़े जाने की आवाज सुनकर पुलिस टीम वहां पहुंची। इमारत की ऊपरी मंजिल पर एक मजदूर दीवार तोड़ रहा था, जिससे आसपास धूल उड़ रही थी और इलाके में प्रदूषण फैल रहा था। मकान मालिक के बारे में पूछे जाने पर उसने बताया कि उनका नाम राफत इकबाल है, जो चांदनी चौक में रहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed