फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Deputy CM said Government ready to deal with Corona mock drill today

Delhi: डिप्टी सीएम बोले- कोरोना से निपटने के लिए सरकार तैयार, मॉक ड्रिल आज, सफदरजंग जाएंगे केंद्रीय मंत्री

Tue, 27 Dec 2022 03:56 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 27 Dec 2022 03:56 AM IST
सार

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने केंद्र सरकार के निर्देश का पालन करने का आदेश दिया। वहीं आज(मंगलवार) को कोरोना से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया मॉक ड्रिल के तहत सफदरजंग अस्पताल जाएंगे।

विज्ञापन
Delhi Deputy CM said Government ready to deal with Corona mock drill today
मनीष सिसोदिया - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

वैश्विक स्तर पर बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने सोमवार को आपातकालीन बैठक कर किसी भी परिस्थिति से निपटने की तैयारी शुरू कर दी। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और विभिन्न अस्पतालों के प्रमुखों से दिल्ली सरकार के अस्पतालों में सामान्य बेड्स, कोरोना बेड्स, वेंटिलेंटरों की मौजूदा संख्या और जरूरत पड़ने पर उन्हें बढ़ाने, अस्पतालों में डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती, अस्पतालों की ऑक्सीजन आपूर्ति व स्टॉक, आवश्यक दवाइयों के स्टॉक आदि की जानकारी मांगी।

विज्ञापन
Trending Videos

साथ ही केंद्र सरकार के निर्देश का पालन करने का आदेश दिया। उन्होंने शाम तक सभी अस्पताल अपने यहां कोरोना संबंधित तैयारियों को लेकर सभी जरूरी डेटा उपलब्ध करवाएं। वहीं आज(मंगलवार) को कोरोना से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया मॉक ड्रिल के तहत सफदरजंग अस्पताल जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दवाइयों के लिए 104 करोड़ का अतिरिक्त बजट
सिसोदिया ने कहा कि कोरोना के नए वेरिएंट से डरने की नहीं, अलर्ट रहने की जरूरत है। अस्पतालों में जरूरी दवाइयों की कमी न हो इसके लिए स्वास्थ्य निदेशालय को 104 करोड़ का अतिरिक्त फंड भी दिया जाएगा। उन्होंने इंचार्जों को निर्देश दिए कि वे अस्पतालों में दवाइयों का स्टॉक रखें। 
विज्ञापन

स्वास्थ्य तैयारियों को परखने के लिए आज मॉक ड्रिल 
कोरोना संक्रमण की किसी भी आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को मंगलवार को देशभर में मॉक ड्रिल से परखा जाएगा। तैयारियों का जायजा लेने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया मंगलवार को खुद सफदरजंग अस्पताल जाएंगे। उन्होंने कहा कि मॉक ड्रिल से हमें यह पता चलेगा कि तैयारियों में क्या कमियां रह गई हैं। इसमें अस्पताल में कोरोना से जुड़ी हर छोटी-बढ़ी चीज का गहनता से परीक्षण किया जाएगा। मॉक ड्रिल का फोकस अस्पतालों में उपलब्ध बिस्तरों की क्षमता, ह्यूमन-रिसोर्स क्षमता, रेफरल रिसोर्सेज, अस्पतालों की टेस्टिंग क्षमता, मेडिकल सामग्रियों की उपलब्धता, टेलीमेडिसिन सेवाओं और ऑक्सीजन पर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed