फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi deputy cm manish sisodia says 241000 migrants sent to home state by 196 trains

अबतक 196 ट्रेनों से 241000 लोगों ने किया पलायन : मनीष सिसोदिया

Tue, 26 May 2020 09:07 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Tue, 26 May 2020 09:07 PM IST
विज्ञापन
delhi deputy cm manish sisodia says 241000 migrants sent to home state by 196 trains
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया - फोटो : ANI

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को कहा कि अगर कोई दिल्ली में रह रहा है तो हम उसे दिल्ली का नागरिक मानते हैं। फिर भी कई लोग अपने गृह राज्य वापस जाना चाहते थे। 7 मई से अबतक 196 ट्रेनों के माध्यम से 2,41,000 लोगों को उनके गृह राज्य भेजा जा चुका है। 

विज्ञापन


इसमें करीब 1.25 लाख लोगों को बिहार, 9661 को उत्तर प्रदेश, तीन हजार को उत्तर प्रदेश, 2500 को पश्चिम बंगाल और 2100 को मध्यप्रदेश भेजा गया है। सिसोदिया ने बताया की ज्यादातर मामलों में दिल्ली सरकार ने ट्रेन के किराए का भुगतान किया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दिल्ली में 2500 केंद्रों पर दिल्ली सरकार द्वारा जरूरतमंद लोगों को लंच और डिनर दिया जा रहा है। 

बसों से रेलवे स्टेशन भेजे गए बिहार और यूपी के 700 श्रमिक
लॉकडाउन के बाद बीते दो माह से घर जाने का इंतजार कर रहे उत्तर प्रदेश और बिहार के 700 श्रमिकों को डीटीसी की बसों से रेलवे स्टेशन पहुंचाया गया। द्वारका सेक्टर-छह स्थित स्कूल में थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही यात्रियों को बसों में सवार होने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोडल अफसर राजीव कुमार ने बताया कि श्रमिकों को बसों में रवाना करने से पहले खाना मुहैया कराया गया। इस दौरान उन्हें फल भी बांटे गए। बसों में 20 से अधिक यात्री नहीं बैठाए जा रहे हैं। करीब दो महीने तक तमाम मुश्किलों का सामना करने के बाद घर जाने का इंतजार कर रहे मुकेश और धर्मवीर ने बताया कि यहां काम नहीं है, इसलिए पैसे भी खत्म हो गए। हालांकि दोनों का कहना है वे वापस लौटकर आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed