फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Deputy Chief Minister Manish Sisodia presented the delhi economic survey for 2020-21 and the outcome budget on the floor of the Delhi Assembly

दिल्ली इकोनॉमिक सर्वे: सिसोदिया ने पेश किया खर्च का ब्योरा, बताया 2021 में कैसी सरकार चला रहे हैं अरविंद केजरीवाल

Mon, 08 Mar 2021 11:22 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 08 Mar 2021 11:22 PM IST
सार

आउट कम बजट पेश कर अपनी योजनाओं, घोषणाओं और उन पर हुए खर्च का पूरा ब्योरा पेश करती है सरकार, बताती है कि कहां, कैसे हो रहा पैसे का उपयोग...

विज्ञापन
Delhi Deputy Chief Minister Manish Sisodia presented the delhi economic survey for 2020-21 and the outcome budget on the floor of the Delhi Assembly
The Delhi Assembly Budget session will begin from March 8 - फोटो : Agency

विस्तार

विज्ञापन

दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय में बीते नौ साल में पहली बार गिरावट दर्ज की गई है। वित्तीय वर्ष 2019-2020 की तुलना में वित्तीय वर्ष 2020-21 में प्रति व्यक्ति आय 5.91 फीसदी कम होने का अनुमान है। जबकि राष्ट्रीय औसत से दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय तीन गुना ज्यादा है। उधर, इन वर्षों में सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) में भी 3.92 फीसदी कमी आई है। दिल्ली विधान सभा में पेश आर्थिक सर्वेक्षण में इन आंकड़ों का विस्तार से जिक्र किया गया है।

आर्थिक सर्वेक्षण 2020-21 के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2020-21 में प्रति व्यक्ति आय 3,54,004 अनुमानित है। जबकि इससे एक साल पहले आंकड़ा 3,76,221 रुपये था। इस लिहाज से इसमें 5.91 प्रतिशत की गिरावट आई है। दिलचस्प यह कि नौ सालों में पहली बार हुआ है, जब दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय कम हुई है। इससे पहले के सालों में इसमें 7.70 फीसदी से लेकर 11.12 फीसदी तक की बढ़ोत्तरी देखी गई थी।

विज्ञापन


दिल्लीवालों के लिए सहूलियत इस बात से है कि इस गिरावट के बावजूद दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय राष्ट्रीय औसत से बहुत आगे है। चालू कीमतों पर राष्ट्रीय स्तर पर प्रति व्यक्ति आय 1,27,768 रहीं। जबकि दिल्ली का आंकड़ा 3,54,004 रुपये है। तुलनात्मक रूप से राष्ट्रीय औसत से दिल्ली की आय तीन गुना ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्थव्यवस्था से जुड़े दूसरे कई आंकड़ों में भी नकारात्मक वृद्धि
दिल्ली का वित्तीय घाटा 2019-20 में 3227.79 करोड़ रुपये रहा। जबकि 2018-19 में यह 1489.38 करोड़ रुपये था। इस बीच वित्तीय घाटा .20 प्रतिशत से बढ़कर .39 प्रतिशत तक पहुंच गया। वहीं, जीएसडीपी में चालू कीमतों पर 2020-21 में पिछले साल की तुलना में 3.92 फीसदी और स्थिर कीमतों पर 5.68 फीसदी की कमी आई है। हालांकि, बीते छह सालों में जीएसडीपी 45 फीसदी बढ़ा है। 2015-16 के 5,50,804 करोड़ रुपये की से बढ़कर 2020-21 में 7,98,310 करोड़ रुपये हो गया है।


दूसरी तरफ दिल्ली ने अपना राजस्व आधिक्य बनाए रखा है। 2019-20 के दौरान यह आकड़ा 7,499 करोड़ रुपया था जबकि 2018-19 में 6,261 रुपये था। दूसरी तरफ ऋण और सकल राज्य घरेलू उत्पाद वित्तीय वर्ष 2011-12 के 8.61 प्रतिशत से घटकर 2019-20 में 4.15 प्रतिशत तक पहुंच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed