फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Dengue and Chikungunya antibody screening done in Southern Corporation

दिल्ली: दक्षिणी निगम में कराएं डेंगू और चिकनगुनिया एंटीबॉडी जांच

Sat, 05 Sep 2020 05:14 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Sat, 05 Sep 2020 05:14 PM IST
सार

  • -एलिसा तकनीक के तहत किया जाएगा परीक्षण
  • -डेंगू और मलेरिया के खिलाफ एंटीबॉडी बनी

विज्ञापन
Delhi: Dengue and Chikungunya antibody screening done in Southern Corporation
डेंगू

विस्तार

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने डेंगू और चिकनगुनिया एंटीजन टेस्ट के लिए एलिसा तकनीक को अपनाया है। इससे यह पता चल सकेगा कि कितने लोगों को डेंगू और मलेरिया के खिलाफ एंटीबॉडी बनी। यानी, वह बीमार हुए और स्वस्थ भी हो गए, जिनका उन्हें पता भी नहीं चला।
विज्ञापन


दक्षिणी निगम के एक अधिकारी के अनुसार, एलिसा टेस्ट उन लोगों का किया जाएगा जो निगम की डिस्पेंसरी या अस्पताल में हल्के बुखार के लक्षण के साथ पहुंचेंगे। इस प्रक्रिया में मरीज का ब्लड सैंपल लिया जाएगा, जिसकी रिपोर्ट छह घंटे के भीतर आ जाएगी। इसके लिए निगम ने एक निजी कंपनी को जिम्मेदारी दी है। वहीं, प्रति टेस्ट के लिए शुल्क निर्धारित किया गया है। हालांकि, लोगों की सुविधा को देखते हुए मरीजों से कोई भी शुल्क नहीं लिया जाएगा बल्कि टेस्ट के खर्च का वहन खुद निगम करेगा। डेंगू के लिए 248 रुपये, डेंगू एंटीजन के लिए 239 रुपये, प्लेटलेट्स काउंट के लिए 44 और चिकनगुनिया के लिए 285 रुपये का टेस्ट किया जाएगा।
विज्ञापन


इन 14 केंद्रों पर है व्यवस्था
लाजपत नगर कॉलोनी अस्पताल, पॉलीक्लीनिक बदरपुर, कालकाजी अस्पताल, पॉलीक्लीनिक कम मैटरनिटी होम, पॉलीक्लीनिक साउथ जोन, पॉलीक्लीनिक फतेहपुर बेरी, महरौली पॉलीक्लीनिक, पॉलीक्लीनिक मस्जिद मोठ, पॉलीक्लीनिक मुनिरका, स्कूल हेल्थ स्कीम नजफगढ़, पॉलीक्लीनिक घुम्मनहेड़ा, चेस्ट क्लीनिक कम डिस्पेंसरी बिजवासन, तिलक नगर अस्पताल और महाराजा अग्रसेन पॉलीक्लीनिक उतम नगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed