फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Dengu Cases Dengue havoc rising in Delhi

Delhi Dengu Cases: दिल्ली में बढ़ रहा डेंगू का कहर, अब तक 3857 मामले आए सामने

Mon, 12 Dec 2022 03:03 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 12 Dec 2022 03:03 PM IST
सार

दिल्ली में बीते एक हफ्ते में डेंगू के 262 नए केस आए। लेकिन राहत की बात है कि पिछले हफ्ते के मुकाबले ये घटे हैं। इस हफ्ते शाहदरा दक्षिण जोन सबसे अधिक प्रभावित रहा। यहां 25 केस दर्ज किए गए। दूसरे नंबर पर केशवपुरम और मध्य जोन रहे।

विज्ञापन
Delhi Dengu Cases Dengue havoc rising in Delhi
दिल्ली में डेंगू संक्रमण का कहर - फोटो : istock

विस्तार

पिछले साल के मुकाबले इस साल आखिरी दो महीनों में डेंगू के पांच गुना कम केस दर्ज किए गए। इसका नतीजा ये हुआ है कि नवम्बर से डेंगू के केस हर हफ्ते कम दर्ज किए जा रहे हैं। आधिकारिक रूप से इस साल किसी की भी डेंगू से मौत नहीं हुई है।

विज्ञापन


ऐसा बेशक एमसीडी की सूझबूझ से संभव हुआ है। क्योंकि एमसीडी ने इस साल मच्छरों के प्रजनन को रोकने के लिए पिछले साल के मुकाबले 47 लाख से अधिक घरों का दौरा किया और कीटनाशक दवा का छिड़काव किया। एक महीने पहले अक्तूबर से ही फॉगिंग शुरू कराई।
विज्ञापन


दिल्ली में हर साल अक्तूबर से लेकर दिसम्बर तक डेंगू का प्रकोप बढ़ जाता है। 2021 में डेंगू ने कोहराम मचाया था। साल भर में कुल डेंगू के 9613 केस दर्ज किए गए थे, जिनमें से 8076 केस केवल नवम्बर और दिसम्बर में दर्ज किए गए थे। वहीं इस साल अबतक डेंगू के कुल केस बढ़कर 3857 पहुंच गए हैं, जिनमें से नवम्बर दिसम्बर में 1442 केस दर्ज किए गए हैं। यानी इस साल एमसीडी की पहले से की गई तैयारी रंग लाई और जिसके कारण डेंगू के केस कम करने में सफलता हासिल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते एक हफ्ते में डेंगू के 262 नए केस
दिल्ली में बीते एक हफ्ते में डेंगू के 262 नए केस आए। लेकिन राहत की बात है कि पिछले हफ्ते के मुकाबले ये घटे हैं। इस हफ्ते शाहदरा दक्षिण जोन सबसे अधिक प्रभावित रहा। यहां 25 केस दर्ज किए गए। दूसरे नंबर पर केशवपुरम और मध्य जोन रहे। दोनों जोनों में 15-15 केस आए। इसके बाद करोल बाग, दक्षिण, पश्चिम जोन का नंबर रहा। इन तीनों जोनों में 14-14 केस आए। इसी तरह बाकी जोनों में भी कुछ कम ज्यादा केस दर्ज किए गए।


32 लाख से अधिक घरों में दवा का छिड़काव
एमसीडी के डीबीसी कर्मियों ने इस साल 3,35,55,190 घरों का दौरा किया। 3296660 घरों में मच्छर रोधी दवा का छिड़काव किया। 169766 घरों में मच्छरों के प्रजनन का पता लगाकर लार्वा नष्ट किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed