फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Delhi Jal Board officer filed complaint against Pravesh Verma and others, alleging misbehavior

Delhi: दिल्ली जल बोर्ड अधिकारी ने प्रवेश वर्मा व अन्यों के खिलाफ दी शिकायत, बदसलूकी का लगाया आरोप

Sat, 29 Oct 2022 11:31 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sat, 29 Oct 2022 11:31 PM IST
सार

दिल्ली जल बोर्ड के डायरेक्टर ट्रीटमेंट एंड क्वालिटी कंट्रोल ने अपनी शिकायत में सांसद प्रवेश वर्मा, भाजपा नेता तेजिंदर सिंह बग्गा व अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। अपनी शिकायत में अधिकारी ने न सिर्फ बदसलूकी बल्कि ड्यूटी में बाधा पहुंचाने और झूठ फैलाने के भी आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन
Delhi: Delhi Jal Board officer filed complaint against Pravesh Verma and others, alleging misbehavior
दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों से बहस करते भाजपा नेता प्रवेश वर्मा - फोटो : ANI

विस्तार

कालिंदीकुंज स्थित भोला घाट पर शुक्रवार को दिल्ली जल बोर्ड अधिकारी और भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा में हुए विवाद का मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है। इस मामले अधिकारी ने पुलिस से शिकायत की है।

विज्ञापन


दिल्ली जल बोर्ड के डायरेक्टर ट्रीटमेंट एंड क्वालिटी कंट्रोल ने अपनी शिकायत में सांसद प्रवेश वर्मा, भाजपा नेता तेजिंदर सिंह बग्गा व अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। अपनी शिकायत में अधिकारी ने न सिर्फ बदसलूकी बल्कि ड्यूटी में बाधा पहुंचाने और झूठ फैलाने के भी आरोप लगाए हैं। वीडियो की प्रति भी लगाई है। पुलिस ने जल बोर्ड अधिकारी संजय शर्मा की शिकायत लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


अपनी शिकायत में संजय शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को वह अपने सहयोगियों अंकित श्रीवास्तव और गिरीश कुमार के साथ भोला घाट, कालिंदीकुंज पर पानी में केमिकल डालने के काम की देखरेख कर रहे थे। इस केमिकल के डलने के बाद पानी में झाग बनना बंद हो जाएंगे। इस पूरी प्रक्रिया के लिए दिल्ली जल बोर्ड के अलावा जल शक्ति मंत्रालय के एनएमसीजी की ओर मंजूरी मिली हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि इस दौरान भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा, पूर्व विधायक तेजिंदर सिंह बग्गा व अन्य वहां पहुंचे। वहां पहुंचते ही इन लोगों ने उनके साथ बदसलूकी शुरू कर दी। उनको ‘बेशर्म, घटिया आदमी’ व दूसरे अपशब्दों का प्रयोग किया गया। इन लोगों ने पूरी प्रक्रिया को रोकने का प्रयास किया। इसके अलावा वह मौके पर खड़े होकर झूठा प्रचार करने लगे। उनका कहना था कि मैं बाकी अधिकारियों के साथ मिलकर यमुना में जहरीला केमिकल मिला रहा हूं। काफी विवाद के बाद वह चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed