फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Declared miscreant shot dead in Bhalaswa, police investigation on revenge angel

दिल्ली: भलस्वा में घोषित बदमाश की गोली मारकर हत्या, पुलिस को रंजिश की आशंका 

Sat, 12 Dec 2020 07:22 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Sat, 12 Dec 2020 07:22 PM IST
विज्ञापन
Delhi: Declared miscreant shot dead in Bhalaswa, police investigation on revenge angel
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

भलस्वा डेयरी इलाके में शुक्रवार रात अज्ञात हमलावरों ने एक घोषित बदमाश को हैंडपंप से पीटा और बाद में कनपटी के पास गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। शुरूआती जांच के बाद पुलिस आपसी रंजिश की आशंका जता रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन


मृतक की पहचान राजीव नगर निवासी इंद्रजीत(30) के रूप में हुई है। वह भलस्वा थाने का घोषित बदमाश था। उसपर कई आपराधिक मामले दर्ज थे। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जितेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि घटना देर रात करीब साढ़े दस बजे की है। लेकिन पुलिस को रात साढ़े बारह बजे अस्पताल से घटना की जानकारी मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की। घटनास्थल से पुलिस को सात खोखे और एक खून से सना हैंडपंप मिला है।
विज्ञापन


पुलिस को पता चला कि इंद्रजीत सट्टे का कारोबार करता था। शुक्रवार रात में इंद्रजीत अपने अड्डे पर था। इसी दौरान फॉरच्र्यूर कार से चार अज्ञात हमलावरों वहां पहुंचे और उसपर हैंडपंप से हमला कर दिया। उसके बाद कनपटी के पास गोली मारकर फरार हो गए। गोली उसके आंख के पास से निकल गई। परिवार वालों ने इंद्रजीत को अस्पताल पहुंचाया। जहां से पुलिस को घटना की जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि इंद्रजीत ने पिछले साल विरोधी गैंग के बदमाश को गोली मारी थी। इलाज के बाद उसकी जान बच गई थी। आशंका है कि रंजिश की वजह से उसकी हत्या की गई है। साथ ही सट्टे को लेकर झगड़ा होने की आशंका जताई जा रही है। इलाके में रहने वाले बदमाश को हिरासत में लेकर पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed