दिल्ली: अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन की छत से कूदी लड़की, लोग बुलाते रह गए किसी की नहीं सुनी, अस्पताल में मौत
लड़की के माता-पिता भी दिव्यांग बताए जा रहे हैं। उन्हें इस घटना की जानकारी दे दी गई है। लड़की का इलाज एलबीएस अस्पताल में चल रहा था, जहां देर रात उसकी मौत हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुबह करीब 7.15 बजे थे, अचानक अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन पर आए यात्रियों की नजर प्लेटफॉर्म-2 के पास बनी चहारदीवारी पर ठहर गई। एक युवती चहारदीवारी की मुंडेर पर खड़ी होकर नीचे कूदने को तैयार थी। लोगों ने शोर मचाया तो प्लेटफॉर्म पर मौजूद सीआईएसएफ के जवान भागकर आ गए। जैसे ही वे युवती के पास जाने लगे, वह कूदने को तैयार होने लगी।
मैडम प्लीज इधर आ जाइए..कहकर जवानों ने उसे हटाने की कोशिश की। आसपास के लोग भी उसे न कूदने के लिए कहने लगे। इसी बीच सीआईएसएफ के जवानों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए कुछ लोगों व जवानों को एक कंबल के साथ नीचे ठीक उस जगह खड़ा कर दिया, जहां युवती ऊपर से कूदने को तैयार थी। करीब 7.30 बजे उसने नीचे छलांग लगा दी, नीचे मौजूद लोग उसे लपकने में कामयाब रहे, लेकिन युवती का शरीर फर्श से टकरा गया। अस्पताल में भर्ती करवाने के कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।
युवती के कूदने और बचाने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। लोगों ने सीआईएसएफ और युवती को बचाने वाले लोगों की जमकर तारीफ की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवती मूक-बधिर है। उसके पास से कोई सुसाइड नोट भी बरामद बरामद नहीं हुआ है। युवती का परिवार पंजाब के होशियारपुर में रहता है। उसके माता-पिता भी मूक बधिर हैं। उनको खबर दे दी गई है। परिवार दिल्ली के लिए रवाना हो गया है।
युवती ने ऐसा क्यों किया। इसका खुलासा नहीं हो पाया है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि युवती बुधवार रात ही होशियारपुर से दिल्ली के लिए निकली थी। कश्मीरी गेट पहुंचने पर गुरुवार सुबह वह मेट्रो में सवार होकर अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन पहुंची और प्लेटफॉर्म नंबर-2 के पास से नीचे छलांग लगा दी। करीब 24 साल की युवती के पास से मिले कागजात और मोबाइल की मदद से दिल्ली में रहने वाले उसके एक जानकार को कॉल की गई। उसे वहां बुलाया गया।
नौकरी से निकाले जाने पर तनाव में थी
युवती के एक जानकार ने बताया कि वह एक साल पहले तक गुरुग्राम की एक कंपनी में नौकरी करती थी। बाद में नौकरी छोड़कर वापस पंजाब लौट गई। अभी वह फ्लिपकार्ट में नौकरी कर रही थी, लेकिन बताया जा रहा है कि उसे नौकरी से निकाल दिया था और वह तनाव में थी। परिवार में माता-पिता के अलावा एक छोटी बहन है। छोटी ही ठीक है बाकी सारा परिवार मूक-बधिर है।