{"_id":"6374ec1bfa5d032cc56b9148","slug":"delhi-danish-siddiqui-freedom-award-ceremony-held-at-constitution-club-ajit-anjum-honored","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: 'दानिश सिद्दीकी फ्रीडम अवार्ड' समारोह कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में हुआ आयोजित, अजीत अंजुम हुए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: 'दानिश सिद्दीकी फ्रीडम अवार्ड' समारोह कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में हुआ आयोजित, अजीत अंजुम हुए सम्मानित
Wed, 16 Nov 2022 07:26 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Wed, 16 Nov 2022 07:26 PM IST
सार
साल 2022 में यह सम्मान जाने-माने पत्रकार व चर्चित यू-ट्यूबर अजीत अंजुम, लखनऊ यूनिवर्सिटी की सेवानिवृत्त वाइस चांसलर व कर्मठ समाज सेविका प्रोफेसर रूप रेखा वर्मा, एवं पुलित्जर पुरस्कार सम्मानित, समाचार संस्था रॉयटर्स के फोटो जर्नलिस्ट अदनान आबिदी को दिया गया।
विज्ञापन
दानिश सिद्दीकी फ्रीडम अवार्ड आयोजित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किसान ट्रस्ट द्वारा बुधवार को कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में ‘दानिश सिद्दिकी फ़्रीडम अवार्ड’ समारोह का आयोजन किया गया। समाज में संविधान मूल्य, नागरिक अधिकारों व अभिव्यक्ति की आजादी की गरिमा की लड़ाई लड़ रहे सामाजिक कार्यकर्ताओं, पत्रकारों व अन्य व्यक्तित्व के सम्मान में आयोजित दानिश सिद्दिकी फ्रीडम अवार्ड का यह पहला कार्यक्रम रहा। अब से हर साल 16 नवंबर, राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस के अवसर पर इस सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा और तीन हस्तियों को पुरस्कृत करेगी।
विज्ञापन
साल 2022 में यह सम्मान जाने-माने पत्रकार व चर्चित यू-ट्यूबर अजीत अंजुम, लखनऊ यूनिवर्सिटी की सेवानिवृत्त वाइस चांसलर व कर्मठ समाज सेविका प्रोफेसर रूप रेखा वर्मा, एवं पुलित्जर पुरस्कार सम्मानित, समाचार संस्था रॉयटर्स के फोटो जर्नलिस्ट अदनान आबिदी को दिया गया। दानिश सिद्दिकी के नाम पर आयोजित इस फ्रीडम अवार्ड ट्रॉफी के साथ 1-1 लाख रुपयों की सम्मान राशि दी गई। किसान ट्रस्ट द्वारा संचालित इस सम्मान योजना की चयन समिति में योगेन्द्र यादव, प्रवीण जैन एवं एस. इरफ़ान हबीब शामिल थे।
विज्ञापन
इस सम्मान समारोह में राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने स्वतंत्र पत्रकारिता की महत्ता के ऊपर अपने विचार रखें। समाज में अभिव्यक्ति की आज़ादी की वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए पूर्व एम्बेसडर केसी सिंह जी ने कहा कि मीडिया और प्रेस को सत्ता के समक्ष सच्चाई बोलने की क्षमता रखनी चाहिए।
विज्ञापन