{"_id":"624167d4cb76dd05df68e08b","slug":"delhi-cylinder-blast-in-ranjeet-nagar-two-teenagers-suffer-burn-injuries","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में धमाका: बदबू आने पर सिलिंडर से रेगुलेटर किया अलग, बाद में माचिस जलाने से हुआ धमाका, दो झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में धमाका: बदबू आने पर सिलिंडर से रेगुलेटर किया अलग, बाद में माचिस जलाने से हुआ धमाका, दो झुलसे
Mon, 28 Mar 2022 01:16 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 28 Mar 2022 01:16 PM IST
सार
पुलिस के अनुसार घटना में 16 वर्षीय अंशुमान और 18 वर्षीय रितेश क्रमशः 30-45 प्रतिशत जल गए। दोनों ही घायलों को सरदार वल्लभ भाई पटेल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से बाद में उन्हें एम्स रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली के रंजीत नगर इलाके में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एलपीजी सिलिंडर फटने से एक घर में आग लग गई और दो किशोर उसमें झुलस गए। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पुलिस को आग की सूचना रविवार रात करीब 9.04 बजे गली नंबर 211 से मिली थी। बताया जा रहा है कि घर के सदस्यों को सिलिंडर लीक होने की महक आई तो उन्होंने सिलिंडर से रेगुलेटर निकाल दिया। हालांकि बाद में उन्होंने माचिस जलाई जिसने आग पकड़ ली।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार घटना में 16 वर्षीय अंशुमान और 18 वर्षीय रितेश क्रमशः 30-45 प्रतिशत जल गए। दोनों ही घायलों को सरदार वल्लभ भाई पटेल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से बाद में उन्हें एम्स रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
पीड़ितों के घर के बगल में रहने वाले आदिफ रिजवी ने बताया कि सिलिंडर रात करीब 9.00 बजे फटा था। उस वक्त मैं अपने कमरे पढ़ रहा था। मुझे लगा जैसे भूकंप आया हो और तेजी स दौड़ कर कमरे के बाहर गया। बाहर आए तो हमने देखा कि मेरे बगल वाले कमरे से धुआं निकल रहा था। बाद में हमें सिलिंडर ब्लास्ट के बारे में पता चला।
सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे आदिफ ने ये भी बताया कि, उसी ने पुलिस को कॉल कर घटना के बारे में जानकारी दी। मेरे मकान मालिक जो ग्राउंड फ्लोर पर रहते हैं उनका दरवाजा सिलिंडर ब्लास्ट की वजह से टूट गया।